पूर्व विधायक की फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी: ईडी ने दौड़ाकर पकड़ा, जमीन से नहीं उठा तो काॅलर पकड़ उठाया;

0
88
रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  / जन वाणी न्यूज़                          

पूर्व विधायक की फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी: ईडी ने दौड़ाकर पकड़ा, जमीन से नहीं उठा तो काॅलर पकड़ उठाया; 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फरार चल रहे पानीपत के समालखा से पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल के बार से गिरफ्तार किया था। अब उनकी गिरफ्तारी का एक वीडियो सामने आया है।1500 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को ईडी ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

दिल्ली। ईडी जब पूर्व विधायक को गिरफ्तार करने पहुंची तो वे एक बार में बैठे थे। अधिकारियों को देख वह भागने लगे। इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया, इस दाैरान पूर्व विधायक नीचे गिर गए। और उन्होंने फिर से भागने की कोशिश की, लेकिन ईडी ने उन्हें पकड़ कर जमीन पर बैठा दिया। इसके बाद पूर्व विधायक उठने में आनाकानी करने लगे तो ईडी अधिकारियों ने उनकी शर्ट का कॉलर पकड़ा और उठा दिया।                                                                               घर खरीदारों से 500 करोड़ हड़पने का आरोप                    पूर्व कांग्रेस विधायक छौक्कर, उनके बेटे विकास और सिकंदर पर 1,500 से अधिक घर खरीदारों को धोखा देने और उनसे 500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हड़पने का आरोप है। विकास फरार है, जबकि सिकंदर को ईडी ने पिछले साल गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह जमानत पर है। गुरुग्राम पुलिस ने घर खरीदारों से धोखाधड़ी और पैसे हड़पने के मामले में साईं आइना फार्म्स और संबंधित कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस एफआईआर के आधार पर ईडी ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है।                                                                                                 एक साल से ईडी की गिरफ्त से बाहर                                                                                                     ईडी ने पिछले साल मार्च में उन्हें 19 मई 2024 को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन पूर्व विधायक अदालत में पेश नहीं हुए। इस बीच उन्होंने अक्तूबर में हरियाणा में विधानसभा चुनाव भी लड़ा लेकिन हार गए। उसके बाद से वे फरार थे। सूत्रों के अनुसार ईडी उनकी 44 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर चुकी है।पूर्व विधायक की फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी: ईडी ने दौड़ाकर पकड़ा, जमीन से नहीं उठा तो काॅलर पकड़ उठाया;
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फरार चल रहे पानीपत के समालखा से पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल के बार से गिरफ्तार किया था। अब उनकी गिरफ्तारी का एक वीडियो सामने आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here