लखनौती गोली कांड को 8 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली , जिस कारण क्षेत्र वासियों में दहशत का माहौल व्याप्त है

0
17
रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  / जन वाणी न्यूज़

लखनौती गोली कांड को 8 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली , जिस कारण क्षेत्र वासियों में  दहशत का माहौल व्याप्त है

आरोपियों द्वारा अभी भी दी जा रही है पीड़ित परिवार को अंजाम भुगतने ने की धमकी ऑडियो वायरल

सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र  के गांव लखनौती में आठ दिन पूर्व हुई फायरिंग के मामले में पुलिस खाली हाथ नजर आ रही है। इलाके में फायरिंग कांड में कुख्यात बाबा गैंग के लोगों के शामिल होने की चर्चाएं हैं। जिसके चलते क्षेत्रीय  निवासियों में दहशत का माहौल व्याप्त है।बता दें कि विगत 31 मई को देवबंद के लखनौती गांव में 20 से 25 बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए सहारनपुर से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मचा दिया था। उत्तर प्रदेश के डीजीपी और एडीजी लॉ अमिताभ यश ने खुद घटना का संज्ञान लेते हुए सहारनपुर पुलिस को पूरे प्रकरण में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। सूत्रों  के मुताबिक इस पूरे फायरिंग कांड को अंजाम देने में बाबा गैंग की मुख्य भूमिका है।  फायरिंग कांड में मुजफ्फरनगर, उत्तराखंड समेत कई क्षेत्र के बदमाश शामिल थे। लेकिन घटना के 8 दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस मात्र एक आरोपी को जेल भेज कर लकीर पिटती नजर आ रही है। जबकि एक आरोपी मुजफ्फरनगर स्थित कोर्ट में सरेंडर कर चुका है।
ग्रामीण बोले: गांव में दहशत का माहौल, कैसे निकले बाहर?  लखनौती गांव के विदुर , अशोक सत्यवान त्यागी, सोमपाल आदि ग्रामीणों की माने तो फायरिंग कांड के बाद वह अपने खेतों पर भी नहीं जा रहे हैं। गांव और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि गांव में पुलिस तैनात है लेकिन फायरिंग कांड के बाद लोग अपने घरों से भी निकलते हुए डर रहे हैं।
न्यायालय में आत्मसमर्पण ‌ की थी तैयारी, पुलिस को देख नहीं आए आरोपी सूत्रों की माने तो शुक्रवार को भी घटना में शामिल तीन आरोपी देवबंद न्यायालय में  आत्मसमर्पण करने की तैयारी में जुटे थे। लेकिन देवबंद पुलिस की सक्रियता के चलते वह अपनी योजना में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश जुटी हुई है, लेकिन जैसे ही पूछताछ के लिए किसी भी आरोपी को हिरासत में लिया जाता है तो सत्ता पक्ष से जुड़े कुछ लोग तत्काल हिरासत में लिए गए लोगों छुड़वाने के लिए सक्रिय हो जाते हैं। जिस के चलते पुलिस को इस केस में काम करना मुश्किल हो रहा है।

पीड़ित परिवार को फिर मिली धमकी ऑडियो वायरल  लखनौती फायरिंग कांड में शामिल एक आरोपी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में फायरिंग करने वाला स्वयं यहां कबूल कर रहा है कि उसके द्वारा संजय त्यागी को गोली मारी है। आरोपी मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। इतना ही नहीं मुकदमा वापस न लेने पर फिर से एक बार फायरिंग कांड को दोहराने की धमकी तक आरोपी दे रहा है।
सागर जैन एसपी देहात सहारनपुर ने बताया
लखनौती प्रकरण में पुलिस की पांच टीमें लगातार छापामारी कर रही हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया  है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here