पूर्व विधायक व जाने माने गुर्जर नेता प्रधान रामदयाल सिंह की बारहवीं पुण्यतिथि पर समाज के प्रबुद्ध नागरिकों एवं परिजनों ने दी श्रद्धांजलि

0
32
           रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता / जन वाणी न्यूज़                      पूर्व विधायक व जाने माने गुर्जर नेता प्रधान रामदयाल सिंह की बारहवीं पुण्यतिथि पर समाज के प्रबुद्ध नागरिकों एवं परिजनों ने दी श्रद्धांजलि
खरखौदा। प्रधान रामदयाल सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर ग्राम धनपुरा में हवन-पूजन आयोजित कर उनके परिवार के सदस्यों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रधान राजवीर सिंह और प्रधान उदयवीर सिंह ने अपने पिता की स्मृति को नमन किया।
प्रधान रामदयाल सिंह के पोते विनय प्रधान , जो राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ट नेता हैं और जम्मू कश्मीर के प्रभारी हैं, ने कहा कि प्रधान रामदयाल सिंह समाज की एक महान हस्ती थे। उनका अपने कार्यकाल के दौरान समाज और क्षेत्र के विकास के लिए बहुत योगदान रहा है।
विनय प्रधान ने बताया कि उनके दादा की भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के साथ घनिष्ठता थी। और उनके कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के लिए कई योजनाएं लागू कराई गई थी। विनय ने यह भी बताया कि दोनों दादा प्रभु दयाल और रामदयाल पूर्व में कई बार लोकदल से किठौर और खरखौदा से विधायक रह चुके हैं। दोनों ही हमेशा चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजीत सिंह से जुड़े रहे थे।
प्रधान रामदयाल सिंह के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें:
पूर्व विधायक किठौर विधान सभा से कई बार विधायक रह रहे हैं।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वतंत्रता संग्राम में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
पूर्व उपाध्यक्ष कॉपरेटिव बैंक मेरठ मेरठ के कॉपरेटिव बैंक में पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
आनरेरी मजिस्ट्रेट भारत सरकार भारत सरकार द्वारा उन्हें आनरेरी मजिस्ट्रेट के रूप में सम्मानित किया गया है।
निदेशक सहकारी गन्ना विकास समिति सहकारी गन्ना विकास समिति में निदेशक के रूप में कार्यरत रहे हैं।
प्रबंधक कृषक इंटर कॉलेज मवाना और एलबीबीएम इंटर कॉलेज लोधीपु इन दोनों कॉलेजों में प्रबंधक के रूप में उनका योगदान रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here