गाजियाबाद सुनवाई के दौरान जिला जज की कोर्ट में वकील व जज की नोक – झोंक हंगामे में बदल गई जमकर बवाल हुआ पुलिस ने वकीलों पर किया लाठीचार्ज

0
630
रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता  / जन वाणी न्यूज़                                गाजियाबाद। मंगलवार जिला जज की कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज व वकीलों की नोक झोंक हंगामे में बदल गई। पुलिस ने किया वकीलों पर लाठी चार्ज कई घायल। कोर्ट के बाहर धरने पर बैठे वकील।                                                                                                                                                                                                        जानकारी के अनुसार जिला जज की न्यायालय में एक जमानत को लेकर सुनवाई चल रही थी। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता एवं जिला जज अनिल कुमार के बीच तीखी नोक झोंक होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि वकीलों ने हंगामा कर दिया बताते हैं कि जज साहब भी डाइस से नीचे आ गए जिस पर वकीलों ने कुर्सी फेंकनी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख जज ने फोन करके पुलिस बुला ली पुलिस ने हंगामा कर रहे वकीलों पर लाठी चार्ज कर दिया। इससे गुस्साए वकीलों ने कचहरी परिसर में बनी पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर आग लगा दी और वकील न्यायालय के बाहर धरने पर बैठ गए, तथा जज के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जजों ने भी बदसलूकी के खिलाफ अपना काम बंद कर दिया। वकील नाहर सिंह यादव ने बताया कि जिला जज अनिल कुमार ने उन्हें धमकाया गाली दी। वही एडवोकेट सुशील शर्मा ने कहा कि अगर लाठी चार्ज के दोषी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। कोर्ट को एक तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है । चारों ओर पुलिस के जवान तैनात है। वही वकील भी कोर्ट के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कहा है कि वकीलों द्वारा कोर्ट रूम में अग्रिम जमानत को लेकर हंगामा किया गया। जज के चेंबर में घुसने का प्रयास वकीलों द्वारा किया गया। और चौकी में तोड़-फोड़ व आगजनी की गई। जानकारी की जा रही है आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

तस्वीरों  के जरिए  देखिए पूरी घटना

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here