थाना टीला मोड़ पुलिस टीम द्वारा मुठभेड के दौरान एक गोकश घायल अवस्था में गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस, पशु काटने में प्रयुक्त उपकरण व बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद

0
37
                      रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता  / जन वाणी न्यूज़                  थाना टीलामोड पुलिस टीम द्वारा मुठभेड के दौरान एक गोकश घायल अवस्था में गिरफ्तार , कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस, पशु काटने में प्रयुक्त उपकरण व बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद
                                                                                                                           गाजियाबाद। शुक्रवार की रात्रि को थाना टीला मोड पुलिस द्वारा कोयल एनक्लेव के सामने संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल सवार अत्यधिक तेजी से भोपुरा की तरफ से आता दिखाई दिया, जिसको पुलिस ने रोकने का इशारा दिया। मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा अपनी मोटरसाइकिल तेजी से कोयल एनक्लेव के सर्विस रोड पर मोड़ने का प्रयास किया गया। जिसमें वह बरसात होने के कारण फिसल कर गिर गया।                                                                                                            पुलिस के मुताबिक पुलिस को अपनी तरफ आता देख उस व्यक्ति द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा फायर करने पर उसके बाएं पैर में गोली लगी । घायल हुए व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम मोहम्मद फिरोज पुत्र मोहम्मद शहाबुद्दीन निवासी रकाबगंज अशरफ अली रोड थाना चांदनी महल दिल्ली बताया । अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315, एक खोखा कारतूस वह एक जिंदा कारतूस,एक पशु काटने का बांका, एक रस्सी व बिना नंबर की राइडर काले रंग की मोटरसाइकिल बरामद हुई। अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान यह स्वीकार किया गया कि कुछ दिनों पहले उसने उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर काका फार्म हाउस के पीछे पशु कटान किया गया था। घायल को उपचार हेतु 50 सैया हॉस्पिटल लोनी भेजा गया है। तथा घटना में वांछित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here