जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम नवीन मण्डी स्थल का स्थलीय निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा—निर्देश

0
12
         प्रदीप बंसल उप संपादक  /जन वाणी न्यूज़                    जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम नवीन मण्डी स्थल का स्थलीय निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा—निर्देश
गाजियाबाद। उप निर्वाचन 2024 के मतगणना सम्बन्धी कार्यों की तैयारी के सम्बंध में जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा स्ट्रांग रूम नवीन मण्डी स्थल, हापुड रोड, गोविन्दपुरम, गाजियाबाद का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उन्होने सम्बंधित अधिकारियों को सड़क एवं स्ट्रांग रूम की मरम्मत, टैटेंज, विद्युत, वातावरण की अनुकूल प्रतिस्थितियों से सम्बंधित मूलभूत सुविधाएं, पेय जल, टॉयलेट, शौचालयों से सम्बंधित तैयारियों के बारे में विस्तार से निर्देशित किया। उन्होने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशि किया कि सुरक्षा सम्बंधित सभी तैयारियों को रूट चार्ट ​तैयार किया जाये और सुरक्षा सम्बंधित पुख्ता इंतेजाम रखे जाएं। उन्होने कहा कि अपने अधीनस्थ अधिकारियों व सह प्रभारियों कर्मचारियों को उनसे सम्बंधित सभी कार्यों को समझाकर या उनकी तैयारियां कराकर पूर्ण किया जाए। अंत समय में यह नहीं होना चाहिए कि हमें इस बात की जानकारी नहीं थी। निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
इस मौके पर एडीएम ई रणविजय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय, एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव, पीडब्लूडी अधिशासी अभियंता श्री रामराजा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here