जनपद फौजदारी एवं दीवानी बार कार्यकारिणी पर चेंबर आवंटन में घपला करने के आरोप को लेकर धरना

0
22
                            जन वाणी न्यूज़                                          नोएडा। जनपद की फौजदारी व दीवानी बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी पर चैम्बरों के अवैध आवंटन का आरोप। पात्र अधिवक्ताओं को चैम्बर न देने के विरोध में जनपद न्यायालय परिसर में चल रहे अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन का दूसरा दिन शोक प्रस्ताव होने के कारण चैम्बर विहीन अधिवक्ताओं द्वारा एक प्रत्यावेदन प्रशासनिक कार्यालय में दिया गया। साथ निर्णय लिया गया कि बुधवार धरना स्थल पर सभी अधिवक्ता एकत्रित होकर सर्व समिति से अग्रिम निर्णय लेंगे।

    धरना स्थल पर मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष राजीव तोंगड ,पूर्व अध्यक्ष मनोज भाटी (बोड़ाकी) ,पूर्व अध्यक्ष परविंदर भाटी, पूर्व सचिव सरदार बंसल,प्रमोद सुनपुरा, ललित शर्मा ,गजराज नागर, ऋषि टाइगर, पूर्व शासकीय अधिवक्ता श्याम सिंह चौधरी, नरेंद्र कोंडली,अलबेल भाटी, ओमप्रकाश मधुर ,ओमप्रकाश रामनेर,विनीत यादव ,अजय यादव, उपेन्द्र यादव ,अजय रावल , सतेंद्र रावल, अनुज नागर, शिवा शर्मा, शशांक गौड़, मोनू शर्मा, असलम ख़ान ,सूरज सिंह ,कुलदीप, निधि शर्मा, अंजना शर्मा ,शिमला सागर ,शरद मिश्रा, गौरव , अजीत नागर ,उधम तोगड ,देवराज नागर, ज्योति भडाना ,श्रीमती नीलम वर्मा व भारी संख्या में चेंबर विहीन अधिवक्ता मौजूद रहे। पूर्व बार अध्यक्ष मनोज भाटी एडवोकेट (बोडाकी) ने बताया कि आगे की रणनीति के लिए कल बुधवार को सभी अधिवक्ता धरना स्थल एकत्रित होकर अग्रिम कार्यवाही के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here