जन वाणी न्यूज़ बेगूसराय नगर निगम के उप नगर आयुक्त शिव शक्ति कुमार को प्रेम विवाह और फरार होने के कारण निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने अपनी भतीजी सजल संधू से शादी की है। इस मामले में सजल के परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसे दोनों ने खारिज कर दिया है।बेगूसराय। नगर निगम के उपनगर आयुक्त शिव शक्ति कुमार को बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। डिप्टी कमिश्नर सह उपनगर आयुक्त शिव शक्ति कुमार ने अपनी भतीजी के से प्रेम विवाह किया था। विवाह करने के बाद से 13 अगस्त से ही वह अपने कार्यालय से गैरहाजिर है। वैशाली जिले के हाजीपुर थाना क्षेत्र के मनुआ गांव निवासी शिव शक्ति कुमार का उनके गांव की ही सजल सिंधु से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने घर से भाग कर शादी कर ली। दूसरी ओर लड़की के परिजनों ने हाजीपुर सदर थाना में अपहरण की रिपोर्ट की दर्ज करा दी। शिव शक्ति कुमार के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद। शिव शक्ति कुमार व सजल संधू का 13 अगस्त को बेगूसराय नगर निगम कार्यालय से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दोनों ने प्रेम प्रसंग होने की बात कहते हुए शादी करने की बात कही गई। उसके बाद 14 अगस्त को खगड़िया के एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद का भी दोनों का एक वीडियो सामने आया। इसमें दोनों के द्वारा एक दूसरे से प्यार करने और फिर शादी करने की बात कही गई है।अपनी भतीजी से प्रेम विवाह करने वाले शिव शक्ति डिप्टी कमिश्नर के विरुद्ध बिहार सरकार ने एक्शन लिया है।सरकार द्वारा उनका निलंबन कर दिया गया है। इस दौरान कहां रहेंगे शिव शक्ति?नगर निगम कार्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने के बाद बेगूसराय नगर निगम व मेयर द्वारा और कमेटी की ओर से इसकी शिकायत की गई है। इसके बाद बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से शिव शक्ति कुमार उप नगर आयुक्त को सजा सुनाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय कटिहार नगर निगम कार्यालय रखा गया है।सरकार द्वारा जारी किए गए निलंबन आदेश पत्र में कहा गया कि बेगूसराय नगर निगम जांच समिति की ओर से पेश रिपोर्ट में पाया गया है कि उप नगर आयोग शिव शक्ति कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। कार्यालय में वीडियो बनाना और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना, ऑफिस से लगातार गायब रहना, उनका यह कार्य लोक सेवक के आचरण के विरुद्ध एवं अशोभनीय है। बिहार सरकारी सेवक आचारण नियमावली के नियम-3 वन का भी उल्लंघन है। वह अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रहे हैं। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।शिव शक्ति कुमार उप नगर आयुक्त एवं सजल संधू ने शादी करने के बाद वीडियो जारी कर अपहरण की बात को पूरी तरह से नाकारते हुए 10 वर्षों के प्यार के बाद शादी करने की बात कही है। और वैशाली जिला प्रशासन से भी अपील की है कि यह अपहरण का मामला नहीं है।