हरियाणा बड़े बदमाश को दिल्ली पुलिस ने किया ढेर , भीषण एनकाउंटर में मारा गया रोमिल वोहरा

0
71
Oplus_0

रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक / जन वाणी न्यूज़

हरियाणा बड़े बदमाश को दिल्ली पुलिस ने किया ढेर,भीषण एनकाउंटर में मारा गया रोमिल वोहरा

दिल्ली। पुलिस ने एक खूंखार बदमाश को एनकाउंटर में मार गिराया है। दिल्ली हरियाणा बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में वांछित अपराधी रोमिल वोहरा मारा गया है। रोमिल पर हरियाणा सरकार की ओर से तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

जानकारी के मुताबिक दोनों तरफ से हुई भीषण गोलीबारी में स्पेशल सेल के दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक वोहरा काला राणा-नोनी राणा गैंग का बड़ा शूटर था। वह कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका था, जिनमें पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। हाल ही में उसने हरियाणा के यमुना नगर में शराब कारोबारी शांतनु की हत्या कर दी थी। इसके बाद हरियाणा सरकार ने रोमिल पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

रोमिल अभी महज 20 साल का था लेकिन अपराध की दुनिया में वह बड़ा नाम बनता जा रहा था। यमुनानगर के कासापुर का रहने वाला वोहरा तिहरे हत्याकांड में वांछित था। इस घटना को दिसंबर 2024 में अंजाम दिया गया था, जिसके बाद उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पिछले कई महीनों से पुलिस वोहरा पर नजर रख रही थी। यमुनानगर में शराब कारोबारी की हत्या के बाद उसे दबोचने की कोशिशें तेज हो गईं। मंगलवार 24 जून की सुबह दक्षिणी दिल्ली के थाना किशनगढ़ में हरयाणा बॉर्डर के पास हरियाणा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने रोमिल को घेर लिया।

पुलिसकर्मियों ने उसे सरेंडर करने को कहा लेकिन वोहरा ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से भीषण फायरिंग हुई, जिसमें दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। रोमिल भी गोली लगने से घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वोहरा के खिलाफ गंभीर धाराओं में अनेकों मुकदमे दर्ज थे। उस पर हत्या, वसूली, फायरिंग, अवैध हथियार रखने समेत कई केस दर्ज थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here