
मेरठ। चेंबर भवन में दैनिक स्रावित भारत समाचार पत्र के द्वारा दीपावली के मौके पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सात राज्यों से आए वरिष्ठ पत्रकारों ने भाग लिया। उत्तराखंड, हरिद्वार, देहरादून, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, बड़ौत, गाजियाबाद, गुड़गांव, दिल्ली,
मेरठ महानगर व ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए सभी पत्रकारों व गणमान्य अतिथियों का भारत सर्वहित समाचार पत्र के संपादक मनोज कुमार कश्यप ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर वह फूल माला पहनाकर सर्वहित भारत समाचार पत्र का प्रशंसा पत्र देकर सभी का स्वागत किया। संपादक मनोज कुमार कश्यप ने
सभी को दीपावली की बधाई देते हुए, कहा समाज के अंदर हो रही बुराइयों के खिलाफ कलम के प्रति वफादार होने का संदेश दिया।
दयाचंद वर्क ने कहा मनोज कुमार कश्यप एक पैर से दिव्यांग होने के बाद भी उनके हजारों पैर काम कर रहे हैं। मनुष्य तन से अपाहिज नहीं होता मन से अपाहिज होता है। मनोज के जज्बे को सलाम करते हैं। और हमारी शुभकामनाएं हमेशा मनोज कश्यप के साथ है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दयाचंद वर्क राष्ट्रीय संरक्षक ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन और साथ में हरेंद्र चौधरी राष्ट्रीय महामंत्री ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन
मुकेश कुमार दीक्षित मेरठ महानगर दिव्यांग प्रकोष्ठ संयोजक भारतीय जनता पार्टी,
रोहित बालाजी भारतीय जनता पार्टी, युद्धवीर शरण गुप्ता समाजसेवी, वारिस समाजसेवी, छाबड़ा सिक्योरिटी हाउस मेरठ,
अहलंकार सिंह नगर मेरठ पत्रकार संघ , संजीव तोमर, जागृति फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भावना शर्मा,
चंदन जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुधा चंदन, बॉलीवुड एक्टर नैना जोली, प्रोफेसर बबली, भाजपा नेता उर्मिला गुप्ता , आदि गणमान्य मौजूद रहे।