जन वाणी न्यूज़ दादरी विधायक तेजपाल नागर को बनाया सड़क समिति का सदस्य दादरी। बता दें कि प्रदेश के विकास में सड़क सरंचना की बड़ी भूमिका है। जिस प्रदेश की सड़के अच्छी और यातायात सुगम हो उस प्रदेश का विकास तेजी से संभव है। जिसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क निधि प्रबंधन समिति वित्तीय वर्ष 2024- 25 का गठन किया गया है। जिसे महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इस समिति में प्रदेश के 2 सांसद, 2 विधायक व 2 जिला पंचायत अध्यक्षों को स्थान दिया गया है। जिसमे बड़ी बात यह है कि दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर के नाम को मुख्यमंत्री ने स्वयं भरोसा जताते हुए स्थान दिया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के प्रति अपना हृदय से आभार व्यक्त किया है। दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि, “मैं इस सम्मान और जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री का विशेष धन्यवाद करता हूँ। उत्तर प्रदेश के विकास में सड़क संरचना की महत्वपूर्ण भूमिका है, और इस दिशा में समिति के सदस्य के रूप में मुझे जो दायित्व सौंपा गया है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करूंगा। समिति में दादरी विधायक की नियुक्ति से उत्तर प्रदेश में सड़क निर्माण और प्रबंधन के कार्यों में और भी प्रगति की उम्मीद की जा रही है। दादरी विधायक नागर ने यह भी कहा कि वे राज्य के विकास के लिए अपने अनुभव और ज्ञान का पूरा उपयोग करेंगे और उत्तर प्रदेश की जनता के लिए अधिक सुगम और सुरक्षित सड़क नेटवर्क के निर्माण में अपना योगदान देंगे।