पुलिस का सराहनीय कार्य थाना जानी पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान (लूट/छिनौती के अभियोगों में) 25 हजार रूपये का ईनामी अभियुक्त मय अवैध शस्त्र व वाहन के साथ घायल/गिरफ्तार

0
12
नरेन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता  / जन वाणी न्यूज़                                मेरठ । पुलिस का सराहनीय कार्य थाना जानी पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान (लूट/छिनौती के अभियोगों में) 25 हजार रूपये का ईनामी अभियुक्त मय अवैध शस्त्र व वाहन के साथ घायल/गिरफ्तार। गिरफ्तार बदमाश के विरूद्ध विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे है अभियान के तहत थाना जानी पुलिस द्वारा बाफर बंबे के पास चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो बाइक सवार पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी। जिसमें बाइक सवार अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त का नाम आसिफ पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम गौरीपुरा मोड पुलिस चौकी निवाड़ा थाना कोतवाली जनपद बागपत है। अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी अस्पताल जानी में भर्ती करा दिया गया है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। अभियुक्त के विरूद्व थाना जानी पर विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से1. एक तमंचा- 315बोर मय 1 खोखा कारतूस व 1 जिन्दा कारतूस। 2. बिना नम्बर की स्पेलंडर मोटरसाईकिल काला रंग।
गिरफ्तार अभियुक्त आसिफ का अपराधिक इतिहास-1 मु0अ0स0 303/2024 धारा 304(2),317(3)बीएनएस थाना जानी मेरठ।2. मु0अ0स0 310/2024धारा309(4),317(2)बीएनएस थाना जानी मेरठ।3. मु0अ0स0 109/2024 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना कोतवाली, बागपत। 4. मु0अ0स0 110/2021 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना कोतवाली, बागपत।5. मु0अ0स0 111/2021 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना कोतवाली, बागपत। 6. मु0अ0स0 112/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना कोतवाली, बागपत। 7. मु0अ0स0 157/2020 धारा 307 भादवि थाना कोतवाली, बागपत। 8. मु0अ0स0 158/2020 धारा 27/25 शस्त्र अधिनियम थाना कोतवाली, बागपत। 9. मु0अ0स0 1143/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली, बागपत।
10.मु0अ0स01202/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना कोतवाली, बागपत।11. मु0अ0स0 313/2019 धारा 380, 411 भादवि थाना कोतवाली, बागपत।12. मु0अ0स0 314/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना कोतवाली, बागपत।13. मु0अ0स0 785/2023 धारा 380, 411 भादवि थाना कोतवाली, बागपत।14. मु0अ0स0 1277/2018 धारा 380, 411, 454 भादवि थाना कोतवाली, मु0नगर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here