रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता / जन वाणी न्यूज़ जमशेदपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में 4 करोड लोग कावड़ यात्रा निकालते हैं। किसी कट्टरपंथी की हिम्मत नहीं कि उनकी तरफ नजर उठा कर देख ले। उन्होंने कहा कि यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। खून की नदियां नहीं बहने देता है। जो निर्दोष नागरिकों और हिंदुओं को छेड़ता है उसे छोड़ता नहीं है। योगी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार में बेटी और बहन सुरक्षित नहीं है। माफिया हर जगह हावी हैं। कहीं बांग्लादेशी घुसपैठ कहीं रोहिंग्या घुसपैठ। दुस्साहस की पराकाष्ठा तब होती है जब पर्व और त्योहार में पथराव किया जाता है। उन्होंने कहा कि पहले यूपी में भी ऐसा होता था लेकिन अब ना कर्फ्यू ना दंगा, यूपी में सब चंगा।