लड़कियां को जुड़ो कराटे सिखाकर वहशी, जिहादी और बलात्कारियां को सबक सिखाया जाएगा : यूनाइटेड हिंदू फ्रंट

0
32
नरेंद्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता / जन वाणी न्यूज़                                          लड़कियां को जुड़ो कराटे सिखाकर वहशी, जिहादी और बलात्कारियां को सबक सिखाया जाएगा : यूनाइटेड हिंदू फ्रंट
नई दिल्ली। महिलाओं की सुरक्षा और व्यापक जागरूकता के लिए यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने अभियान शुरू किया है। छेड़खानी के समय लड़कियों को किस तरह बचाना है। और घरेलू हिंसा से महिलाएं कैसे बच सकती हैं‌। उसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन शिव मंदिर नवीन शाहदरा में किया गया। जिसमें जूडो एवं कराटे विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया गया। कार्यशाला में भारी संख्या में लड़कियां व महिलाएं उपस्थित रहीं। ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन दिल्ली भर में बड़े स्तर पर किया जाएगा।
फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी जय भगवान गोयल ने बताया कि हमारे संगठन द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी बसाओ आदि कार्यक्रम पहले से काफी अच्छे से चलाए जा रहे हैं। लेकिन महिलाओं के प्रति निम्न स्तर की सोच रखने वाले नर पिशाच लगातार निरंकुश होते जा रहे हैं। ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन करने का हमारा विशुद्ध उद्देश्य दुराचारियों एवं बलात्कारियों के साथ-साथ घरेलू हिंसा के विरुद्ध आवाज बुलंद करने का प्रशिक्षण प्रदान करना है। हम बहन बेटियों को सशक्त बनाकर वहशी दरिंदों, जिहादियों को सबक सिखा कर ही दम लेंगे। और यह कार्य लड़कियों को दुर्गा और झांसी की रानी जैसा बनाकर करवाएंगे।
गोयल ने महिलाओं के प्रति जघन्य अपराध करने वाले बलात्कारी और जिहादियों को फास्ट्रेक कोर्ट बनाकर 100 दिन में फांसी दिए जाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here