जांबाज महिला सिंघम उप निरीक्षक पूनम का महिला थाने से हुआ ट्रांसफर सहकर्मियों ने दी भावुक विदाई , उज्जवल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

0
56

       रविंद्र बंसल प्रधान संपादक / जन वाणी न्यूज़       

जांबाज महिला सिंघम उप निरीक्षक पूनम का महिला थाने से हुआ ट्रांसफर सहकर्मियों  ने दी भावुक विदाई , उज्जवल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

 

गाजियाबाद। महिला थाने में तैनात महिला उप निरीक्षक पूनम चौकी प्रभारी रिपोर्टिंग चौकी आरडीसी सेक्टर 3 महिला थाना का तबादला सिटी जोन में हो जाने पर विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। बता दे की पूनम वही महिला सिंघम उप निरीक्षक हैं जो कुछ दिनों पहले अपनी जांबाजी को लेकर सुर्खियों रही थी 22 अप्रैल 2025 को एनबीडब्लू में फ़रार आरोपी को गाजियाबाद न्यायालय परिसर के बाहर से अकेले ही पकड़कर महिला थाने लेकर पहुँची थी। जिसे गिरफ़्तार करने के लिए महिला थाना पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी लेकिन आरोपी बहुत ही शातिर था ये  पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। उपनिरीक्षक पूनम द्वारा अकेले ही दौड़कर आरोपी को गिरफ़्तार किया और आम लोगों से सहयोग लेकर महिला थाने तक पहुँची थी। इसको लेकर महिला थाना प्रभारी ने भी

उपनिरीक्षक पूनम को सराहनीय कार्य करने के लिए शुभकामनाएँ दी थी और विदाई समारोह में महिला थाने के स्टाफ ने फूल माला पहनकर विदाई समारोह किया। और उनके सराहनीय कार्य की सभी ने खूब प्रशंसा की विदाई समारोह में उपनिरीक्षक  पूनम का सभी के द्वारा हौंसला बढ़ाया गया और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here