श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में पहुंचे भाजपा नेता ईश्वर मावी और विमला मावी।

0
116
जन वाणी न्यूज़।                                                                                    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में पहुंचे भाजपा नेता ईश्वर मावी और विमला मावी।
भगवान जगन्नाथ यात्रा का किया शुभारंभ
लोनी की इंद्रापुरी कालोनी में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीराधा श्याम सुंदर मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर आयोजित भगवान जगन्नाथ जी की शोभा यात्रा में पहुंचने पर भाजपा नेता ईश्वर मावी व लोनी नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी श्रीमती विमला मावी का मंदिर के महंत पंडित श्याम सुंदर दास ने ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा नेता ईश्वर मावी और विमला मावी ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की शोभा यात्रा का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता ईश्वर मावी और विमला मावी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सभी लोगों की मनोकामनाओं को पूरा करें।
कार्यक्रम में लोनी की कई कॉलोनियों के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here