फौजी पिता ने 14 वर्षीय बेटे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया

0
231
जन वाणी न्यूज़                                                                                      आगरा। फौजी रिटायर्ड पिता ने अपने ही 14 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। नाबालिक बेटे का खोट सिर्फ इतना था कि उसने पशुओं को चारा नहीं डाला। रिटायर्ड फौजी धीरज सिंह ने अपने 14 वर्षीय बेटे विवेक को अपनी लाइसेंस की पिस्टल से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार धीरज सिंह ने बेटे विवेक से पशुओं को चारा डालने के लिए बोला था 14 वर्षीय विवेक ने लापरवाही कर दी जिस पर फौजी धीरज सिंह इतना आग बबूला हो गए कि उन्होंने अपनी लाइसेंस पिस्तौल निकाल कर बेटे विवेक को गोली मार दी। गंभीर अवस्था में विवेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here