तीरंदाजी के विजेताओं ने की जिलाधिकारी से भेंट, जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाऐं

0
10
                   नरेंद्र बंसल एनसीआर/जन वाणी न्यूज़                                 तीरंदाजी के विजेताओं ने की जिलाधिकारी से भेंट, जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाऐं
गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट स्टेडियम गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ एवं गाजियाबाद आर्चेरी एसोसिएशन द्वारा आयोजित 11वीं उत्तर प्रदेश सीनियर प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता— 2024 के सकुशल सम्पन्न कराई गई। इसी के क्रम में अनिल शर्मा प्रेजीडेंट आर्चेरी गाजियाबाद के नेतृत्व में तीरंदाजी प्रतियोगिता के स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेताओं ने जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह से शिष्टाचार भेंट की। जिलाधिकारी ने सभी विजेता खिलाड़ियों से वार्ता की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें जीत की बधाई देते हुए शुभकामनाऐं दी। इस मौके पर विजेताओं में प्रवीन कुमार, साक्षी चौधरी, रिशा राठी, अन्नया पाण्डेय व वंशिका रावल रहे। साथ ही वेद कुमार (राज्य स्तरीय लक्ष्मण अवार्ड पुरस्कृत) संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ, श​किल सैफी कोच आर्चेरी, श्रीमती सैफाली सिंह कोच आर्चेरी गर्ल्स, श्रीमती रीता तिवारी स्पोर्टस टीचर, विवेक रावल मैनेजर गाजियाबाद आर्चेरी एसोसिएश एवं धमेन्द्र राठी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here