मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के आवेदन लम्बित ना रहें, शीघ्र करायें निस्तारण: मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल

0
9
Oplus_0
               रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  / जन वाणी न्यूज़                                              मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के आवेदन लम्बित ना रहें, शीघ्र करायें निस्तारण: मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल
                                                                                                                       गाजियाबाद। दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में की गई।
मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद अभिनव गोपाल द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनांतर्गत एचडीएफसी बैंक, इंडियन बैंक, यूको बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक में लंबित आवेदनों पर बैंक के जिला समन्वयकों के साथ बैंकवार समीक्षा की गई। एचडीएफसी बैंक के 37, यूको बैंक के 7, पंजाब एंड सिंध बैंक के 28 तथा इंडियन बैंक के 60 आवेदन बैंक स्तर पर लंबित होने पर मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद द्वारा रोष प्रकट किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे 15 जुलाई 2025 तक प्रत्येक दशा में लंबित आवेदनों का निस्तारण कराए। आवेदनों का निस्तारण ने होने की दशा में संबंधित बैंक के शाखा प्रबंधकों एवं अन्य अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अग्रणी जिला प्रबंधक को प्रत्येक बैंक शाखा से लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराए जाने हेतु निर्देश दिए गए। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग, श्रीनाथ पासवान द्वारा किया गया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here