अंकुर विहार पुलिस द्वारा किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

0
27
रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता  / जन वाणी न्यूज़        लोनी। अंकुर विहार पुलिस द्वारा किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे की शनिवार रात को थाना अंकुर विहार के गढ़ी कटईया क्षेत्र की एक महिला के द्वारा थाना पर सूचना दी गयी कि कल रात्रि में जब वह अपनी दो बच्चियों के साथ बाजार जा रही थी । तो उनकी एक बच्ची के साथ मुकेश, भगत, कपिल एवं प्रवीन नामक व्यक्तियों ने छेड़खानी की है । पुलिस द्वारा तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है । और पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध भी विधिक कार्यवाही की जा रही है । उनको भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।                                                                                                                               एसीपी भास्कर वर्मा की वीडियो बाइट 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here