अक्षरधाम से बागपत सिर्फ 25 मिनट में, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का पहला चरण लगभग पूरा

0
186
रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  / जन वाणी न्यूज़                          

अक्षरधाम से बागपत सिर्फ 25 मिनट में, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का पहला चरण लगभग  पूरा                                                                                              नई दिल्ली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का पहला चरण लगभग पूरा हो गया है। दिल्ली से बागपत की ओर जाने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है कि अब वो अक्षरधाम से बागपत की दूरी सिर्फ 25-30 मिनट में तय कर सकेंगे। वहीं दिल्ली से देहरादून का सफर भी 6 घंटे से घटकर 2 घंटे में होगा।
बता दे कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है। इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन जल्द होने की उम्मीद है, हालांकि अभी सही तारीख सामने नहीं आई है। वहीं अब अक्षरधाम मंदिर से बागपत की दूरी 25-30 मिनट में तय की जा सकेगी जो लोगों के लिए एक बड़ी राहत की बात है। वो लोग जिन्हें इस सफर के दौरान काफी मशक्कत करनी पड़ती थी और प्रतिदिन लंबे जाम से जूझना पड़ता था। वह लोग अब आसानी से आधे घंटे से भी कम समय में यह  दूरी को तय कर लेंगे।
दिल्ली से बागपत जाने वालों का सफर होगा आसान                                                                                  दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के शुरू होने के बाद लोगों का सफर बहुत आसान हो जाएगा। सभी को इस एक्सप्रेसवे का बेसब्री से इंतजार है। इस एक्सप्रेसवे से एक तरफ जहां देश की राजधानी दिल्ली से बागपत जाने वालों के लिए सफर आसान हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ गीता कॉलोनी, वजीराबाद, सोनिया विहार, यमुना विहार, शास्त्री पार्क, मुस्तफाबाद, करावल नगर, गाजियाबाद के लोनी और शामली में रहने वाले लोगों का सफर भी आसान हो जाएगा। जबकि अभी करावल नगर में रहने वाले लोगों को काफी लंबे जाम का सामना हर दिन करना पड़ता है।
दिल्ली से देहरादून का सफर 6 घंटे की बजाय सिर्फ 2 घंटे में तय किया जा सकेगा                                               यह एक्सप्रेसवे अक्षरधाम से शुरू होकर खजूरी पुस्ता रोड से होते हुए दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर बने एमसीडी टोल बूथ से यूपी में प्रवेश करेगा। अक्षरधाम से यह दूरी 15 किलोमीटर है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ेगा। इस एक्सप्रेस वे के बन जाने के बाद दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। 212 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे यात्रा के समय को 6 घंटे से घटाकर सिर्फ 2 घंटे कर देगा। यह एक्सप्रेस वे कई शहरों से होकर गुजरेगा। यह एक्सप्रेसवे बागपत, शामली और सहारनपुर जैसे शहरों को जोड़ेगा। 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में 16 एंट्री और एग्जिट पॉइंट और 76 किलोमीटर सर्विस रोड शामिल हैं।
सफर के दौरान देखने को मिलेगा सुंदर नजारा                                                                                              देहरादून पहुंचने से पहले आपको 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड भी मिलेगा, जिसे वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर कहा जा रहा है। यह घने जंगलों से होकर गुजरेगा और आप जंगली जानवरों को भी देख सकते हैं। यह कॉरिडोर राजाजी नेशनल पार्क से होकर गुजरेगा। यह एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ़ कॉरिडोर होगा।अक्षरधाम से बागपत सिर्फ 25 मिनट में, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का पहला चरण लगभग पूरा
नई दिल्ली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का पहला चरण लगभग पूरा हो गया है। दिल्ली से बागपत की ओर जाने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है कि अब वो अक्षरधाम से बागपत की दूरी सिर्फ 25-30 मिनट में तय कर सकेंगे। वहीं दिल्ली से देहरादून का सफर भी 6 घंटे से घटकर 2 घंटे में होगा।
बता दे कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है। इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन जल्द होने की उम्मीद है, हालांकि अभी सही तारीख सामने नहीं आई है। वहीं अब अक्षरधाम मंदिर से बागपत की दूरी 25-30 मिनट में तय की जा सकेगी जो लोगों के लिए एक बड़ी राहत की बात है। वो लोग जिन्हें इस सफर के दौरान काफी मशक्कत करनी पड़ती थी और प्रतिदिन लंबे जाम से जूझना पड़ता था। वह लोग अब आसानी से आधे घंटे से भी कम समय में यह दूरी को तय कर लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here