शिकायत के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होने के पश्चात शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेना सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह

0
11
              नरेन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता / जन वाणी न्यूज़                              जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने की जनसुनवाई, हर शिकायत का हो गुणवत्तापूर्ण निस्तारण
शिकायत के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होने के पश्चात शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेना सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह
                   गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट स्थित अपर जिलाधिकारी प्रशासन कार्यालय में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा प्रत्येक कार्यदिवस में प्रात: 10 बजे से अन्तिम ​व्यक्ति की शिकायत सुनने तक जनसुनवाई की जाती है। जनसुनवाई के दौरान आई शिकायतों एवं आवेदनों का समयान्तराल में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होता है। जिसके चलते जिलाधिकारी को अपनी शिकायतों और प्रार्थना पत्रों को प्रेषित करने हेतु भीड़ लगी रहती है। जिलाधिकारी द्वारा उक्त व्यक्तियों के शिकायती पत्रों को बड़ी गम्भीरता से पढ़ा जाता है और उन्हें सुना जाता है। अधिकांश मामलों को जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही ​पूर्ण गुणवत्ता से निस्तारित कर दिया जाता है। और शेष शिकायतों को वाट्सअप आदि के माध्यम से सम्बंधित अधिकारी को निराकरण के लिए भेज दिया जाता है। शिकायतों का पूर्ण गुणवत्ता एवं समयान्तराल में निस्तारण के लिए भी निर्देशित कर दिया जाता है। जन सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं एवं प्राथियों के द्वारा स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, जीडीए, विद्युत विभाग, बैंक, पेंशन, घरेलू झगड़ें से सम्बंधित शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि शिकायत के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होने के पश्चात शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेना सुनिश्चित करें।
इस मौके पर रणविजय सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन, विवेक मिश्र एडीएम एल/ए, अपर जिलाधिकारी नगर गम्भीर सिंह सहित उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here