
जानकारी होने पर सावधानी रखने से ही बचाव हो सकता है: एडीएम एफ/आर सौरभ भट्ट
आपदा से बचाव हेतु दामिनी, सचेत, मौसम, मेघदूत, भूकम्प एपों को करें अपने मोबाइल में डाउनलोड: योगेन्द्र प्रताप सिंह डीआईओ
योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कु मीडिया से अपील, कहा—दामिनी एप और 1070 का अधिक से अधिक प्रचार—प्रसार कर जनहित, देशहित में करें कार्य
गाजियाबाद। प्राकृतिक आपदाओं से बचाव हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा समय—समय पर जागरूकता अभियान चलाये जाते हैं और इन जागरूकता अभियानों का प्रचार—प्रसार जिला सूचना कार्यालय द्वारा समाचार पत्रों एवं इलैक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से कराया जाता है। इसी के क्रम में एडीएम एफ/आर सौरभ भट्ट एवं योगेन्द्र प्रताप सिंह जिला सूचना अधिकारी, गाजियाबाद द्वारा अपने कार्यालय सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, कलेक्ट्रेट परिसर, गाजियाबाद में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर दामिनी एप एवं 1070 आपातकालीन नम्बर सहित अन्य आपदा से सम्बंधित एपों के बारे में जानकारी दी गयी।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एडीएम एफ/आर सौरभ भट्ट एवं जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दामिनी ऐप, आकाशीय बिजली से जुड़ी जानकारी देने वाला ऐप है। यह ऐप मौसम विज्ञान विभाग और आईआईटीएम पुणे ने मिलकर बनाया है। यह ऐप, 20 से 40 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने की संभावना के बारे में अलर्ट करता है। यह ऐप, बिजली गिरने की संभावना के बारे में कलर कोडिंग अलर्ट सिस्टम, इसरो सैटलाइट इंस्टॉलेशन, और रडार सेंसर के ज़रिए जानकारी देता है। यह ऐप, बिजली गिरने की संभावना के साथ-साथ, बिजली गिरने के बाद बचाव के उपाय और प्राथमिक चिकित्सा से जुड़ी जानकारी भी देता है। यह ऐप, गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह ऐप, खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए फ़ायदेमंद है। बिजली गिरने से होने वाली जन-धन हानि को कम करने के लिए यह ऐप बहुत मददगार साबित हो सकता है। इसके साथ आपदा से बचाव हेतु दामिनी, सचेत, मौसम, मेघदूत, भूकम्प एपों को अपने मोबाइल में डाउनलोड करें और जानकारियों से लाभ प्राप्त करें, क्योंकि जानकारी होने पर सावधानी बरतने से बचाव हो सकता है।
योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि इसके साथ ही राहत कार्य को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। लोग बाढ़, अग्नि दुर्घटना, आकाशीय बिजली दुर्घटना, सर्पदंश जैसी आपदाओं में सहायता के लिए डॉयल 1070-आपदा प्रबंधन आपातकालीन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। आपदा सम्बंधित सभी एपों को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर जानकारी अवश्य प्राप्त करें। उन्होने कहा कि हमें आपदा सम्बंधित क्षेत्र में बचाव हेतु जानकारी होनी चाहिए। और जानकारी होने के साथ ही सावधानी रखनी भी आवश्यक है, तभी हम अपना और अपनों सहित अन्य का बचाव कर सकते हैं। उन्होने मीडिया कर्मियों से अपील की कि उक्त जानकारी का अधिक से अधिक प्रचार—प्रसार कर जनहित, देशहित में कार्य करें।
प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से ज्ञान उपाध्याय, नरेश, डॉ.बी.जमा, कपिल नेहरा, अर्पूवा, ललित, शतीश कुमार, आशा चौधरी, राम प्रताप सिंह, संजय मित्तल, अमित राणा, सुनील कुमार, विकास तिवारी, अभिषेक शर्मा, संजीव वर्मा सहित बड़ी संख्या में अन्य मीडिया कुर्मी उपस्थित रहे।