रविन्द्र बसल वरिष्ठ संवाददाता / जन वाणी न्यूज़ लखनऊ। विधानसभा के सामने गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली एक महिला ने सोमवार सुबह आत्मदाह का प्रयास किया। समय रहते आत्म दहा निरोधक दस्ते द्वारा उसको पकड़ लिया गया। जिस कारण वह खुद को आग नहीं लगा पाई। पुलिस द्वारा महिला को हिरासत में लेकर मेडिकल कराने के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक दबंगों द्वारा उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। लोनी पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करने से महिला परेशान है। इसके चलते उसने लखनऊ पहुंचकर विधानसभा के सामने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। हजरतगंज थाना पुलिस के मुताबिक महिला गाजियाबाद से आई है। स्थानीय थाने पर सुनवाई नहीं होने के करण लखनऊ पहुंची। और यहां पहुंचकर आत्मदाह करने का प्रयास किया गया। गांव के ही कुछ लोगों ने महिला की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। जिसको लेकर महिला परेशान थी। पुलिस के मुताबिक महिला का नाम ममता है। वह गाजियाबाद के लोनी देहात की रहने वाली है। गांव में उसकी जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। महिला ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने व एसीपी से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे परेशान होकर महिला लखनऊ पहुंची यहां विधानसभा के सामने लगभग 11: 15 बजे महिला ने प्लास्टिक के केन में अपने साथ लाया गया ज्वलनशील पदार्थ अपने ऊपर डालने का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान आस-पास मौजूद आत्मदाह निरोधी दस्ते ने तत्काल महिला को पकड़ लिया। और हजरतगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया। हजरतगंज पुलिस लोनी पुलिस से संपर्क कर मामले की जांच कर रही है। महिला के लखनऊ पहुंचकर विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास करने कि इस घटना से लोनी पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लग जाता है?