युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर न्यूड वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है

0
44
                                      जन वाणी न्यूज़                                              प्रतापगढ़। युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर न्यूड वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आनन-फानन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि नगर कोतवाली के स्टेशन रोड स्थित होटल में यह वारदात हुई। अमेठी के निवासी बृजलाल के अलावा गौरव, प्रदीप के विरुद्ध नाम दर्ज रिपोर्ट दर्ज हुई है। लड़की ने बताया कि उसे होटल में बेहोश छोड़कर आरोपी फरार हो गए। आशंका जताई गई है की उसकी न्यूड वीडियो वायरल की जा सकती है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here