मुंबई की एक अदाकारा जो 250 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी है , ने सोशल मीडिया पर वीडियो व ऑडियो पोस्ट करके सहारनपुर के बीजेपी नगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी पर प्यार में धोखा देने व शारीरिक शोषण करने जैसे गंभीर आरोप लगाए है

0
67
                     नरेंद्र बंसल एनसीआर  /जन वाणी न्यूज़                                          मुंबई की एक अदाकारा जो250 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी है , ने सोशल मीडिया पर वीडियो व ऑडियो पोस्ट करके सहारनपुर के बीजेपी नगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी पर प्यार में धोखा देने व शारीरिक शोषण करने जैसे गंभीर आरोप लगाए है। यह कलाकार हिंदी, गुजराती और भोजपुरी की करीब 250 फिल्मों में काम कर चुकी है। एक फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती की बहन की भूमिका भी इनके द्वारा निभाई गई है।
एक्टर्स का कहना है कि वह पति से अलग अपने बेटे के साथ रहती है। इसी बीच महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी उसके संपर्क में आए। पुनीत ने उसके बेटे को कभी कोई गिफ्ट तो कभी अन्य सामान भेजकर यह जताया कि वह उसकी परवाह करते हैं। बेटे के माध्यम से विश्वास बनकर पुनीत त्यागी उनके नजदीक पहुंच गए और यौन उत्पीड़न किया। एक्टर्स ने कहा है कि ‘मेरा मन कर रहा है कि कुछ कर लूं, लेकिन बेटे के लिए जिंदा रहना है’… प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी सरकार के कई मंत्रियों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से जानकारी दे चुकी हूं, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here