
हर पदाधिकारी अपने पद की गरिमा को समझते हुए करें कार्यों का निर्वहन:अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सौरभ भट्ट
दायित्वों के प्रति असवेंदनशीलता व लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त विभागीय कार्यवाही: सौरभ भट्ट
गाजियाबाद। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के अनुपालन में जनपद 20 सितंबर प्रातः 10:00 बजे से भूकम्प आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किये जाने के निर्देश के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सौरभ भट्ट की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में अधिकारियो उपजिलाधिकारी लोनी, मुख्य अग्नि शमन अधि, जिला विद्यालय निरीक्षक, अपर उपनियत्रक (सिविल डिफेन्स), जिला सर्विलान्स अधि, जेसीओ एनसीसी, बीओ होमगार्ड, एवं चयनित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्राशासनिक अधि फैक्ट्री, यातायात निरीक्षक, आपदा विशेषज्ञ /आपदा लिपिक द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक में पुलिस विभाग को उक्त मॉक एक्सरसाइज के सम्बन्ध में आवश्यक पुलिस बल / ट्रैफिक पुलिस को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये। सहायक निदेशक कारखाना राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज कराने हेतु मै हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पो लि ग्राम-टीला शाहबाजपुर लोनी गााजियाबाद को चिन्हित किया गया है। सिविल डिफेन्स को चयनित स्थलों पर उनके वोलेन्टियर द्वारा प्रतिभाग करने के निर्देश दिये गये है। जिला विद्यालय निरीक्षक को मॉक एक्सरसाइज कराये जाने हेतु इन्ग्राहम स्कूल राज नगर गाजियाबाद को चिन्हित किया गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजियाबाद को मॉक एक्सरसाइज हेतु वीवीआईपी एड्रेसिस सोसायटी नूर नगर, राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद को चयनित किया गया है। जिला सर्विलान्स अधिकारी स्वास्थ्य विभाग गाजियाबाद को मॉक एक्सरसाइज हेतु चयनित स्थलों पर एम्बुलेंस, अस्थायी मेडिकल कैंप एवं एक हॉस्पिटल चिन्हित कर सूचना उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये है। कमान्डेंट होमगार्ड को मॉक एक्सरसाइज हेतु चयनित स्थलों पर होमगार्ड की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये गये है। कमॉन्डिग आफिसर एनसीसी को मॉक एक्सरसाइज चयनित स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में एनसीसी कैडेट उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये है। सभी विभागीय अधिकारियों को चयनित स्थलों पर अपने विभाग से एक एक ऑब्जर्वर नियुक्त करने के निर्देश दिये गये है।