वरिष्ठ संवाददाता जनवाणी न्यूज़ मानवता को शर्मसार करने वाला वीभत्स दृश्य और महिला के प्रति घृणित कार्य बिहार में हो रहा बताया जा रहा है क्या यही रामराज है और इसे ही सत्ताधारी पार्टी के नेता इसे ही रामराज्य कहते? इतनी बेशर्मी सरेआम महिला की इज्जत पर हाथ डाल रहे हैं। महिला के शरीर को नोचने के के साथ-साथ मारपीट भी की जा रही हैं। इसको जंगल राज नहीं तो क्या कहेंगे? बिहार में सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने तो बेशर्मी की हद करी ही दी। विपक्ष भी ऐसी घटना पर चुप है बड़े शर्म की बात है। कोई तो इस घटना पर आवाज़ उठाएं एक अबला पर इस तरह अत्याचार हो रहा है। महिला सुरक्षा की बात तो विभिन्न प्रदेशों से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक की जाती है बड़ी-बड़ी बातें मेरे देश के नेताओं द्वारा की जाती है। लेकिन जो तस्वीर में दिख रहा है क्या यही महिला सुरक्षा है। यह बिहार के लिए ही नहीं देश के लिए भी शर्म की बात है जहां महिलाओं की असमत पर सरे आम हाथ डाला जा रहा हो ऐसे प्रदेश में लोग किस हालत में जी रहे हैं यह गंभीर सोचनीय का विषय है?सरेआम महिला के साथ बदतमीजी करते हुए बिहार की घटना