विकासखंड के ग्राम मंडोला में मंडोला विकास समिति के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया

0
15
                  मोनू सिंह संवाददाता  / जन वाणी न्यूज़                                    लोनी। विकासखंड के ग्राम मंडोला में मंडोला विकास समिति के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में मंडोला एवं आसपास के सभी गांव के लोगों ने निशुल्क चेकअप एवं उपचार कराया। डॉक्टर श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल नई दिल्ली दरियागंज के द्वारा करीब 170 मरीजों की आंखों की जांच हुई जिसमें करीब लगभग 60 सफेद मोतियाबिंद के मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन की तारीख दी गई। साथ में ईशा हॉस्पिटल इंद्रापुरी की लेडीज विशेषज्ञ डॉक्टर स्नेहा श्री व डा प्रवीण कुमार के द्वारा करीब 65 महिलाओं की फ्री जांच एवं फ्री दवाई बाटी गई।
द गोल्डन विलेज फाउंडेशन ढिकोली बागपत के द्वारा करीब 120 मरीजों की निःशुल्क एनीमिया की जांच
की जांच और 150 महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन बांटी गयी।
स्माइल डेंटल क्लीनिक के डॉक्टर आयुष पाल(bds)के द्वारा करीब 50 लोगों की फ्री दांतों की जांच करायी गई।
कैंप में करीब 600 गांव वासियों ने विभिन्न बीमारियों की निशुल्क जांच एवं उपचार का लाभ उठाया।
कैंप को सफल बनाने के लिए निम्न लोगों द्वारा सहयोग किया गया।
श्याम त्यागी, मां. जुगेंद्र त्यागी, अविनाश त्यागी, बॉबी त्यागी, सुशील कुमार,अंशुल त्यागी,मा. राजू त्यागी, श्रीमती महकार त्यागी , शर्मिष्ठा त्यागी और कृष्णा त्यागी (मीरपुर हिन्दु) एवं गांव के गणमान्य लोगों ने कैम्प को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here