ट्रॉनिका सिटी में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ दिल्ली पुलिस की छापेमारी, स्थानीय पुलिस की अनभिज्ञता पर गंभीर सवाल

0
149
Oplus_131072

रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक / जन वाणी न्यूज़ 

ट्रॉनिका सिटी में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस की छापेमारी, स्थानीय पुलिस की अनभिज्ञता पर गंभीर सवाल

ट्रॉनिका सिटी (गाजियाबाद)। ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से संचालित हो रही नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ दिल्ली पुलिस द्वारा किए जाने के बाद गाजियाबाद की ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस अवैध इकाई की भनक तक स्थानीय पुलिस को नहीं लगी, उसी को बाहरी एजेंसी ने सुनियोजित छापेमारी कर पकड़ लिया।

औद्योगिक क्षेत्र में खुलेआम चल रहा था अवैध कारोबार

जानकारी के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र के भीतर यह फैक्ट्री लंबे समय से सक्रिय थी। यहां नामी कंपनियों की नकली दवाइयों का निर्माण, पैकेजिंग और सप्लाई की जा रही थी। मशीनरी, कच्चा माल और तैयार उत्पादों की मात्रा यह संकेत देती है कि यह कोई नया या छिपा-छिपाकर चलने वाला धंधा नहीं, बल्कि सुनियोजित और बड़े पैमाने पर संचालित नेटवर्क था।

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से उठा पर्दा

दिल्ली पुलिस की टीम ने पुख्ता इनपुट के आधार पर छापामारी कर फैक्ट्री को सील किया और भारी मात्रा में नकली दवाइयां, पैकिंग सामग्री और उपकरण बरामद किए। प्रारंभिक जांच में अंतरराज्यीय संगठित गिरोह द्वारा यह नेटवर्क कई राज्यों में संचालित किया जाना प्रकाश में आया है। लंबे समय से इतने बड़े पैमाने पर खुलेआम चल रहे अवैध कारोबार को लेकर स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवालिया निशान लगना स्वाभाविक है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here