
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में बैंक मैनेजर और महिला कैशियर ने मिलकर एसएलओ के खाते से 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम निकाल ली। दोनों ने इस इस कार्य को अंजाम देने के लिए कलर पेपर पर प्रिंटर की मदद से चेक बना लिया। मामले की जानकारी होने पर थाने में शिकायत की गई जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
उधम सिंह नगर में घाटी हैरान कर देने वाली घटना से सब सकते में आ गए हैं। मामला सामने आने पर पता चला कि बैंक के कर्मचारियों ने ही यह कारनामा किया है। जिससे अधिकारियों के होश उड़ा गए। पूरा प्रकरण रुद्रपुर की इंडसइंड बैंक शाखा का है। शाखा के मैनेजर और कैशियर ने एसएलओ के बैंक खाते से फर्जी चेक द्वारा 13 करोड़ 51 लाख रुपये निकाल लिए गए। इस घटना की जानकारी होने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। शिकायत मिलते ही तत्काल गड़बड़ी की गहनता से जांच की गई। इसके बाद पूरा प्रकरण उजागर हो गया। तत्काल मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों शाखा प्रबंधक एवं महिला कैशियर को गिरफ्तार कर लिया गया।