
लोनी । ऑपरेशन सिंदूर सफलता के बाद ग्राम मंडोला श्याम सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में सहयोग फाउंडेशन के तत्वाधान मे आर्मी जवानों के लिए रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने रक्तदान किया। हरियाणा सहारनपुर हरिद्वार से कवियोंव कवित्रियों ने कविताओ के द्वारा जवानों का उत्साहवर्धन किया। जिसमें समाज सेवी संगठन ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रक्तदान शिवर कार्यक्रम श्याम सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ। कॉलेज के प्रबंधक जोगेंदर त्यागी ने जवानों और कवियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष चौ चैनपाल सिंह,जिला मीडिया प्रभारी धजय खारी भूमि विकास बैंक के चेयरमैन व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामकुमार त्यागी किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओमकार त्यागी आदि सम्मानित लोगों का पटका पहनाकर सम्मान किया गया । साध्वी प्राची बीमार होने के बावजुद भी हरिद्वार से चलकर मंडोला शिविर में आई साध्वी प्राची ने कहा हमें जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलना होगा हमें बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी देना जरूरी। उन्होंने कहा यह बहुत सराहनीय बात है कि ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के लिए अपने वीर जवानों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।जिसमें सैकड़ो की तादात लोगों ने ब्लड डोनेट किया। साध्वी ने कहा कि हमारी बहनों ने बता दिया जो हमारे सिन्दूर को हाथ लगाने की कोशिश करेगा उसको सीधा ऊपर भेज दिया जाएगा। भारतीय सेना घर में घुस कर मारेगी आज देश का प्रत्येक नागरिक सेना और सरकार के साथ खड़ा है। आज हम दुनिया की बड़ी ताकत हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष चैनपाल, लोनी मंडल अध्यक्ष मनीष, विनय, मुकुल , राजीव त्यागी , प्रमोद ,पिंटू ,अभिषेक, कृष्ण, संजीव, कुलदीप, अंकुर, राधे,अमित , सुमित, विपिन, कृष्ण, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धजय खारी,
राजेश तंवर , वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र बंसल, बागेश्वर दयाल त्यागी, डीपीएस कॉलेज के प्रबंधक राजकुमार त्यागी, श्री श्याम सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल मनीष कुमार, आदि गांणमान्य लोग मौजूद रहे।