बागपत में सियासी हलचल तेज: ‘हाथ’ छोड़ ‘साइकिल’ पर सवार होंगे अहमद हमीद? जन वाणी न्यूज़ संवाददाता 

0
38
Oplus_131072

जन वाणी न्यूज़

बागपत में सियासी हलचल तेज: ‘हाथ’ छोड़ ‘साइकिल’ पर सवार होंगे अहमद हमीद?

जन वाणी न्यूज़ संवाददाता 

बागपत। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बागपत में कांग्रेस के मजबूत मुस्लिम चेहरे माने जाने वाले अहमद हमीद की अखिलेश यादव के साथ वायरल हुई एक तस्वीर ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। इस मुलाकात के बाद कयासों का दौर तेज हो गया है कि हमीद जल्द ही कांग्रेस का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

एक तस्वीर ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इसे केवल शिष्टाचार मुलाकात मानने वाले भी हैं, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे संभावित सियासी बदलाव का संकेत मान रहे हैं। खासतौर पर ऐसे समय में जब आगामी चुनावों को लेकर सभी दल अपनी जमीन मजबूत करने में जुटे हैं।

बागपत की राजनीति में बदल सकता है समीकरण

अहमद हमीद की गिनती क्षेत्र के प्रभावशाली नेताओं में होती है। मुस्लिम समाज के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। पिछले विधानसभा चुनाव में भले ही उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली, लेकिन उनकी मौजूदगी ने चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
अगर वह सपा में शामिल होते हैं, तो बागपत विधानसभा सीट पर समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं और समाजवादी पार्टी को सीधा फायदा मिल सकता है।

कांग्रेस में बेचैनी, सपा खेमे में उत्साह

इस घटनाक्रम के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थानीय और प्रदेश स्तर के नेताओं में बेचैनी देखी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व लगातार हमीद के संपर्क में है और उन्हें मनाने की कोशिशें जारी हैं।
वहीं दूसरी ओर सपा कार्यकर्ताओं में इस संभावित शामिल होने को लेकर उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ता इसे 2027 की चुनावी तैयारी के लिहाज से बड़ा ‘गेम चेंजर’ मान रहे हैं।

क्या सिर्फ शिष्टाचार भेंट या बड़ा सियासी संद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here