मुस्लिम महिलाओं के मेहंदी लगवाने को लेकर दारुल उलूम का फतवा, कहा ‘अंजान शख्स से मेहंदी लगवाना हराम’

0
85
रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  / जन वाणी न्यूज़

नई दिल्ली। मुस्लिम महिलाओं के मेहंदी लगवाने को लेकर दारुल उलूम का फतवा, कहा ‘अंजान शख्स से मेहंदी लगवाना हराम’। रमज़ान का महीना खत्म होने में सिर्फ सात दिन बाकी हैं, और इस समय ईद की तैयारियां जोरों पर है। ईद से ऐन पहले दारुल उलूम देवबंद का एक फतवा वायरल हो रहा है। इस फतवे में कहा गया है कि, मेहंदी लगाने वाले कारीगरों यानी गैर मर्दों से मुस्लिम औरतों का मेहंदी लगवाना शरियत के ख़िलाफ़ है।ईद से ऐन पहले मुस्लिम महिलाओं के लिए मेहंदी पर फतवा आया है। और ये फरमान जारी किया है। अजीबो-गरीब फतवा देने के लिए कुख्यात दारुल उलूम देवबंद ने ईद पर मुस्लिम महिलाओं के हिना लगाने को लेकर, वायरल हो रहे इस फतवे में दावा किया जा रहा है कि, अनजान लोगों से मेहंदी लगाना मज़हब के खिलाफ है। इस  अजीबो-गरीब फतवे के मुताबिक, मेहंदी लगवाने के लिए किसी गैर मर्द को अपना हाथ देना गैर इस्लामिक है। और शरीयत कानून इसे मंजूरी नहीं देता है। इससे महिलाओं के छवि भी खराब होती है। मुस्लिम महिलाओं को ऐसे कामों से बचाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here