ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को हुई गोकशी की घटना को लेकर ग्रामीणों ने एसीपी लोनी पर लगाए गंभीर आरोप

0
111
                         रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  / जन वाणी न्यूज़                            लोनी। मंगलवार शाम ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आवास विकास की मंडोला विहार में हुई गोकशी के मामले में आसपास के ग्रामीणों ने एसीपी लोनी पर गोतस्करों से मिली भगत के आरोप लगाए हैं। दूसरी और क्षेत्रीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी जनपद पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।   मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों  के कार्यकर्ताओं ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है। और जल्द ही घटना का खुलासा न होने पर विधायक व हिंदू संगठनों ने कमिश्नर कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है।                                                                                                                                                                     In the case of cow slaughter that took place in Mandola Vihar of Awas Vikas under Tronica City police station area on Tuesday evening, the nearby villagers have accused ACP Loni of colluding with cow smugglers. On the other hand, regional and                                                                                                                                                                                                                                                                                           ग्रामीणों का कहना है कि आवास विकास के लिए आरक्षित खाली पड़ी भूमि पर आए दिन गोकशी की घटनाएं होती रहती हैं। इनकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा थाना पुलिस से लेकर एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य तक अनेकों बार की जा चुकी है। इसके बावजूद भी घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। पुलिस गोतस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करना तो दूर अनेकों मामलों में मुकदमा तक दर्ज नहीं करती है। ग्रामीणों ने बताया की आवास विकास की खाली पड़ी भूमि पर आए दिन गोवंश के अवशेष मिलते रहते हैं। लेकिन स्थानीय पुलिस गो तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करने की वजह चुपचाप गोवंश के अवशेषों को दफना देते हैं। आने को बार इसकी शिकायत थाना पुलिस से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे आहत होकर ग्रामीणों ने अनेकों बार इसकी शिकायत एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य से की लेकिन एसीपी द्वारा ग्रामीणों की शिकायत को अनसुना कर दिया गया। जिसके चलते मंगलवार शाम को फिर से भारी संख्या में गोवंश के अवशेष आवास विकास की भूमि पर पंचलोक गांव के निकट मिले ।                                                                                                            गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना मिलने पर आसपास के गांव के काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि एसीपी लोनी व स्थानीय पुलिस की गोतस्करों के साथ सांठ-गांठ है। जिसके चलते आए दिन गोकशी की घटनाएं क्षेत्र में घटित हो रही हैं। एसीपी लोन के कार्य प्रणाली को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसके अलावा मंगलवार को गोकशी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठाए? विधायक का कहना था कि क्षेत्र से लेकर जिले का हर बड़ा पुलिस अधिकारी गोकशी कराकर पैसे ले रहा है। उन्होंने क्षेत्र के कानून व्यवस्था को बिल्कुल चौपट बताया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के साथ-साथ जिले में चोरी, डकैती, बलात्कार, हत्या, छीनौती, छेड़छाड़ आदि की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। लेकिन जिले व क्षेत्र के पुलिस अधिकारी हाथ पैर हाथ धरे बैठे हैं। विधायक ने कहा कि गोकशी की घटनाएं बर्दाश्त के काबिल नहीं है। इन घटनाओं को रोकने के लिए अब उन्हें चाहे त्यागपत्र देना पड़े उन्होंने कहा कि वह रिजाइन करके इन थाने चौकियों को बंद करा कर स्वयं मैदान में उतारकर अपराधियों एवं गौस्कारों का इलाज करेंगे। मंगलवार को आवास विकास में गोकशी की बड़ी घटना होने से क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के प्रति भारी आक्रोश पनप रहा है, जो कभी भी फुटकर सड़क पर आ सकता है। विधायक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जनपद का हर बड़ा पुलिस अधिकारी अवैध धंधे कराकर पैसा वसूल रहा है।                                                                                                                                                                    उनका कहना था कि यही नहीं लखनऊ में बैठे दो बड़े अधिकारी जनपद जनपद में हर तरह के अवैध कार्यों को कराकर पैसे वसूल रहे हैं। उन्होंने कहा लोनी क्षेत्र ही नहीं गाजियाबाद जनपद की कानून व्यवस्था एकदम चौपट हो चुकी है। और जिले में एक तरह का जंगल राज व्याप्त है। पुलिस अधिकारी सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। अब पुलिस अधिकारियों के इस रवैया को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसको लेकर ग्रामीणों ने जल्दी ही क्षेत्र में एक महापंचायत बुलाने की रणनीति बनाने की बात कही है। दूसरी ओर हिंदू संगठनों  वह क्षेत्रीय विधायक ने  चेतावनी दी  कि अगर  बुधवार तक  पुलिस ने  इस घटना का खुलासा कर गौतस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं की तो  कमिश्नर कार्यालय पर धरना देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here