दादरी नगर पालिका ईओ शालिनी गुप्ता पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे,विधायक तेजपाल नागर द्वारा मुख्यमंत्री से शिकायत करने पर जांच

0
173
                       रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता  /जन वाणी न्यूज़                            दादरी नगर पालिका ईओ शालिनी गुप्ता पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे,विधायक तेजपाल नागर द्वारा मुख्यमंत्री से शिकायत करने पर जांच शुरू
          Serious allegations of corruption were leveled against Dadri Nagar Palika eo Shalini Gupta, investigation started after M LA Tejpal Nagar complained to the Chief Minister                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                 गौतमबुद्धनगर। गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप में फंसी दादरी नगर पालिका की ईओ। पालिका परिषद में कार्यरत अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता को प्रथम दृष्टा भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया था। उसके बावजूद भी ऊंचे रसूख के चलते ईओ के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। और वह दादरी जैसी बड़ी नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। अधिशासी अधिकारी पर लगे आरोपों को लेकर स्थानीय विधायक तेजपाल नागर ने उनके मुख्यमंत्री से शिकायत की है। जानकारी के अनुसार शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने आरोपी महिला ईओ के खिलाफ जांच के आदेश दिए है।
ये है पूरा मामला
विधायक तेजपाल नागर के अलावा सभासद सुमित कुमार भारती ने भी ईओ के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत की है। सभासद और विधायक का आरोप है कि ईओ ने अपने कार्यकाल के दौरान एक ही कंपनी को लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्हें जल्द ही पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए। शालिनी गुप्ता द्वारा पद का दुरुपयोग किया गया है।
यह पूरा भ्रष्टाचार
शालिनी गुप्ता पहले बक्शी का तालाब, जनपद लखनऊ में तैनात थीं, जहां उनकी मुलाकात महेन्द्र गुप्ता नामक कम्प्यूटर ऑपरेटर से हुई। यह व्यक्ति उनके परिवार से जुड़ा हुआ था। और उनकी सहायता से विभिन्न ठेकों का लाभ उठाने की कोशिश की गई। इस दौरान ठेकेदारों से आर्थिक शोषण के आरोप भी सामने आए। गुप्ता के प्रभाव से महेंद्र गुप्ता और उनके रिश्तेदारों को विभिन्न नगर पालिकाओं में नियुक्ति मिली, जिनमें लोनी, गाजियाबाद और खोडा मकनपुर शामिल हैं। यहां भी उन्होंने अपनी फर्म “मेसर्स एसबीए इन्वॉयरोटेक प्रा० लि०” के जरिए ठेके प्राप्त किए। यह फर्म नगर पालिका कार्यों के लिए कथित रूप से अनियमित तरीके से नियुक्त की गई थी।
जहां भी जाती अधिशासी अधिकारी वही होते कंपनी के वारे- न्यारे
इसके बाद, गुप्ता का स्थानांतरण नगर पालिका परिषद गजरौला और उझारी अमरोहा में हुआ, जहां उन्होंने फिर से अपनी फर्म को अनुचित तरीके से ठेके दिलवाए । वहीं, जब वे नगर पालिका परिषद दादरी में तैनात हुईं, तो उन्होंने पहले से कार्य कर रही एक फर्म का अनुबंध निरस्त कर दिया। और अपनी फर्म को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए ठेका दिया, जिससे बोर्ड के सदस्य भी नाराज हो गए। गुप्ता के खिलाफ बोर्ड की सहमति के बिना टेंडर जारी करने और कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। इसके अलावा, उन्होंने बिना बोर्ड की मंजूरी के 10 लाख से अधिक के टेंडर जारी किए, जो कि नगर पालिका के नियमों का उल्लंघन है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि गुप्ता ने अपने निजी सचिव महेन्द्र गुप्ता और उनके रिश्तेदारों को यह लाभ देने के लिए नगर पालिका के कार्यों में अनियमितताएं की हैं।
इस संबंध में विधायक का क्या कहना है
विधायक तेजपाल नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री को उनके द्वारा ईओ के विरुद्ध नियम के विरुद्ध कार्य करने शिकायत की है। मुख्यमंत्री द्वारा जांच के आदेश दिए है। विधायक की शिकायत के बाद नगर पालिका दादरी में हड़कंप मच गया है। उधर शिकायत करने वाले सभासद का कहना है कि उन्हें ईओ के खिलाफ मुख्यमंत्री से सख्त कार्यवाही का इंतज़ार है।
आरोपों का ईओ शालिनी गुप्ता द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया है।
आरोपों आरोपी के संबंध में ईओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।                                                                                               Serious allegations of corruption were leveled against Dadri Nagar Palika eo Shalini Gupta, investigation started after MLA Tejpal Nagar complained to the Chief Minister                                                                                                       

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here