चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलकर किसान उ‌द्य‌मिता की ओर अग्रसर हो सकता है: जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, 50 किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर किया सम्मानित

0
21
                रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता  / जन वाणी न्यूज़                          जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में किसान सम्मान दिवस / किसान मेला आयोजित
चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलकर किसान उ‌द्य‌मिता की ओर अग्रसर हो सकता है: जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह
50 किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर किया सम्मानित
पशुपालन, मत्स्य पालन, गेहूँ उत्पादन, धान उत्पादन, सरसों उत्पादन, गन्ना उत्पादन सहित अन्य फसलों में बेहतर उत्पादन करने पर किसानों को किया सम्मानित
बॉक्स: कार्यक्रम में कृषक उत्पादक संगठन के द्वारा स्टाल, सहकारिता, मत्स्य, गन्ना, उ‌द्यान, मण्डी, फसल बीमा तथा निजी विक्रेताओं द्वारा कुल 28 स्टॉल लगाये गये स्टॉल के माध्यम से कृषि की नवीन तकनीकी योजनाओं की जानकारी कृषकों को उपलब्ध करायी गयी। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल द्वारा मल्टी स्टोरिंग फार्मिंग, प्राकृतिक खेती, सहफसली खेती एवं फार्मर रजिस्ट्री से होने वाले फायदे से कृषको को अवगत कराया गया।
                   गाजियाबाद। कृषि विज्ञान केन्द्र पर आयोजित भरत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह (भूतपूर्व प्रधानमंत्री) के जन्मदिवस के अवसर पर सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनान्तर्गत किसान सम्मान दिवस / किसान मेला का आयोजन जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कृषि विज्ञान केन्द्र मुरादनगर के प्रांगण में किया गया। जिलाधिकारी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलकर किसान उ‌द्य‌मिता की ओर अग्रसर हो सकता है। सरकार की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था वन ट्रिलियन करने हेतु कृषि का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है इसके लिए किसानों को कृषि विवधिकरण जिसमें कृषि की फसलों के साथ साथ पशुपालन मत्स्य पालन औ‌द्यानिकी को सम्मिलित करते हुए खेती की जाये एवं उत्पादित उपज या फसल की मार्केटिंग खाद्य प्रंशसकरण करते हुए कृषक उत्पादक संगठन के माध्यम से कृषि जिन्स / उत्पाद का मूल्यवर्धन कर किसान से सीधे उपभोक्ता तक पहुँचाया जा सकता है। इस कार्यक्रम में कृषक उत्पादक संगठन के द्वारा स्टाल, सहकारिता, मत्स्य, गन्ना, उ‌द्यान, मण्डी, फसल बीमा तथा निजी विक्रेताओं द्वारा कुल 28 स्टॉल लगाये गये स्टॉल के माध्यम से कृषि की नवीन तकनीकी योजनाओं की जानकारी कृषकों को उपलब्ध करायी गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मल्टी स्टोरिंग फार्मिंग, प्राकृतिक खेती, सहफसली खेती एवं फार्मर रजिस्ट्री से होने वाले फायदे से कृषको को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर 50 किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। पशुपालन करने वाले किसान ईश्वर दयाल पुत्र मामचन्द्र को डेरी व्यवसाय में प्रथम पुरुस्कार एवं पवन कुमार यादव को द्वितीय पुरुस्कार दिया गया। मत्स्य पालन में मंजू रानी पत्नी रवि कश्यप भारत भूषण पुत्र शिव सिंह, अंल्पना यादव पत्नी रवि कुमार, रीना पत्नी संजय कुमार को पुरुस्कृत किया गया। गेहूँ उत्पादन में जय प्रकाश पुत्र सुल्लड, सतीश पुत्र ग्यानचन्द्र को एवं अतुल पुत्र राजकुमार, रामपाल पुत्र चन्द्रभान को धान उत्पादन में इसी तरह हरजनदा पुत्र निराश अहमद, यतेन्द्र पुत्र गोप चन्द्र को सरसों उत्पादन में तथा सुनील कुमार पुत्र वीर सिंह को प्राकृतिक खेती में पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया। गन्ना उत्पादन में महक सिंह पुत्र नेपाल, राजेश्वर पुत्र काशीराम, सरजीत पुत्र ओलेराम, अमित पुत्र पुरनसिंह मनोज पुत्र रणवीर, अनुज पुत्र जगतसिंह को पुरुस्कृत किया गया। इसी तरह उ‌द्यान विभाग सुभाष चन्द्र शर्मा पुत्र छोटे लाल शर्मा मनोज पुत्र मंगू आदि को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जितेन्द्र चित्तौडा जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, अमर जीत सिंह बिड्‌डी प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता आर०एल०डी०, सतेन्द्र तोमर, राम भरोसे लाल मौर्य, एवं मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक प्रमोद कुमार कुन्दु, सरिता जोशी सी०पी० गुप्ता आदि उपस्थित रहे साथ में लगभग 600 किसान उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here