
आगरा। पति की गंदी आदत से परेशान होकर नव विवाहित ने पति से मांगा तलाक। पहुंची पुलिस के पास नहाने के बजाय गंगा जल छिड़क कर चला लेता है काम। बता दें कि एक व्यक्ति को नहाने की जगह गंगाजल के छींटे मरना उसे समय मुसीबत का कारण बन गया। जब उसकी साफ सफाई को पसंद करने वाली पत्नी ने उससे नहाने के लिए बोला तो वह अनसुना करने लगा। पत्नी द्वारा कहा सुनी व काफी प्रयास के बाद पति 40 दिन में सिर्फ छह बार ही नहाया तो पत्नी पति की इस गंदी आदत से परेशान होकर अपने मायके चली गई। जब उसका पति मायके में उसे लेने पहुंचा पत्नी ने उसके साथ आने से साफ इनकार कर दिया। और शादी के मात्र 40 दिन बाद ही पति से तलाक लेने पर अड़ गई। पत्नी का कहना था कि वह ऐसे गंदे व्यक्ति के साथ जीवन नहीं बिता सकती है, जो नहाने से भी कतराता हो।
कथा वाचक पति नहाने की बजाय गंगाजल के छींटें मारकर काम चला लेता है
उक्त दंपती की शादी करीब आठ महीने पूर्व हुई थी। नव विवाहित का पति कथा वाचक और पूजा पाठ कराने का काम करता है। पत्नी द्वारा परिवार परमार्थ केंद्र पर काउंसलर को बताया कि वह शादी होकर ससुराल पहुंची। उसका पति एक सप्ताह तक नहाया ही नहीं, पहले तो में उसने ध्यान नहीं दिया। जब एक सप्ताह से अधिक समय गुजर गया तो उसने पति से नहाने के लिए बोला तो वह बहाने बनाने लगा।
इसके बाद भी नहाने के लिए कहने पर भी पति द्वारा आनाकानी की जाती। अपने ऊपर गंगाजल के छींटें करने के बाद पूजा पाठ कर कम पर चला जाता था। काफी समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन पति ने नहाने की अपनी आदत से बाद नहीं आया। पति की ने नहाने की आदत नहीं सुधरने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया। जहां से काउंसलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया गया। जब मामला काउंसलर के पास गया ताे वह भी हैरान रह गए।
पत्नी द्वारा नहाने के लिए कहने पर टालमटोल करने लगता था
पत्नी साेमवार का व्रत रखती थी। पति सोमवार को पिता की मृत्यु होने की बोलकर व्रत रखने से मना करने लगा। पत्नी ने काउंसलर को बताया कि पति को समझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन वह प्रतिदिन नहाने को राजी नहीं था। नहाने के लिए वह रोजाना अलग-अलग बहाने बनाता रहता था।