वायनाड में कांग्रेस 100 से अधिक घर बनाकर देगी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने किया वायदा लोगों से मिले पीड़ितों को संत्वना दी आंसू पोंछे गले लगाया

0
22
  1. By janvani news
                                जनवाणी न्यूज़                                                        वायनाड में कांग्रेस 100 घर बना कर देगी राहुल गांधी ने पीड़ितों से किया वायदा इस दौरान उन्होंने पीड़ितों के आंसू पोंछे कर गले लगाया
वायनाड। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने वायनाड में पीड़ितों का हाल-चाल जानने के लिए अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान राहुल-प्रियंका ने हादसे में अपनों को खोने वालों को सांत्वना देते हुए लोगों को गले से लगाकर उनके आंसू पोंछे।
केरल के वायनाड में मंगलवार को हुए लैंडस्लाइड में 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को वायनाड में दुर्घटना स्थलों पर पहुंचे और पीड़ितों से मिल मिलकर सांत्वना दी। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने यहां के अस्पतालों का दौरा पीड़ितों से मिले लोग हादसे का जिक्र कर फूट फूट कर रोने लगे दोनों नेताओं ने पीड़ितों को ढाढस बंधाया। दोनों नेताओं ने हादसे में अपनों को खोने वालों को संत्वना दी। इस दौरान कांग्रेस के दोनों नेता यहां काफी देर तक रुके रहे राहत कैंपों का भी दौरा किया। इस दौरान राहुल गांधी ने जिला प्रशासन के साथ बैठक कर राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। राहुल गांधी ने वादा किया कि कांग्रेस यहां 100 से अधिक घर बनाकर देगी। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं यहां गत एक अगस्त से रुका हूं। उन्होंने कहा कि वह पहले भी कहा चुके हैं कि यह बहुत भयानक त्रासदी है। हमनें कैंपों और अस्पतालों मैं जाकर देखा स्थिति बहुत खराब है। हमने जिला प्रशासन के साथ एक बैठक भी की उन्होंने बताया कि कितने जान-माल का नुकसान हुआ है। कितने घर बहे हैं, राहुल गांधी ने कहा कि में वादा करते हूं कि कांग्रेस पार्टी यहां लगभग 100 मकान बनाकर देगी।
यहां राहुल औऱ प्रियंका गांधी ने अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। इस दौरान कई लोग दोनों से मिले और हादसे का जिक्र कर फूट-फूटकर रोने लगे। दोनों ने हादसे में अपनों को खोने वालों और घायलों को सांत्वना दी। दोनों यहां काफी देर तक रुके और पीड़ित लोगों से बातचीत करते रहे. इसके बाद दोनों एक राहत कैंप पहुंचे और यहां भी काफी देर तक रुके.
जिला प्रशासन के साथ भी की राहुल ने बैठक
राहुल गांधी ने इस दौरान वादा किया कि कांग्रेस यहां 100 से अधिक घर बनाकर देगी. इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं यहां गुरुवार (1 अगस्त 2024) से हूं. मैंने पहले भी कहा कि यह बहुत भयानक त्रासदी है. हम कैंप और अस्पताल गए और स्थिति का जायजा लिया. हमने जिला प्रशासन के साथ एक बैठक भी की. उन्होंने बताया कि कितने जान-माल का नुकसान हुआ है. कितने घर बहे हैं. हम वादा करते हैं कि कांग्रेस यहां 100 करीब मकान बनाकर देगी.
वायनाड में कई लोगों ने अपना पूरा परिवार खो दिया है।
राहुल गांधी ने पीड़ितों से मिलने बाद भावुक होते हुए कहा कि यहां लोगों ने अपना पूरा परिवार खो दिया है। मुझे आज ऐसा ही महसूस हो रहा है जैसे मेरे पिता के निधन पर हुआ था। यहां लोगों ने सिर्फ पिता ही नहीं बल्कि पूरा का पूरा परिवार खो दिया है। हम इन सभी लोगों के प्रति सम्मान और स्नेह के हकदार हैं। आज पूरे देश का ध्यान वायनाड की तरफ है।                                Leader of Opposition Rahul Gandhi in Lok Sabha wiped tears after hugging Wayanad victims

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here