राष्ट्रीय लोक दल ने चलाया सदस्यता अभियान सैकड़ो , नौजवानों ने रालोद की सदस्यता

0
15
             रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  / जन वाणी न्यूज़

गाजियाबाद लोनी। राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन  जितेंद्र बालियान  एवं अभय बालियान  ने संयुक्त रूप से किया। व संचालन लोनी के पूर्व अध्यक्ष सरताज खान ने किया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हस्तिनापुर क्षेत्र के अध्यक्ष  योगेंद्र सिंह चेयरमैन , राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के राजनीतिक सलाहकार वीरपाल मलिक , राष्ट्रीय लोकदल के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी , जिला  पंचायत अध्यक्ष पति  जयकिशोर लोनी के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा  और लोनी की वर्तमान चेयरपर्सन श्रीमती रंजीता धामा  राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय प्रमुख , राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन , आदि पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम में सैकड़ो नौजवानों ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी नए साथियों का राष्ट्रीय लोक दल परिवार में स्वागत है। हमें उम्मीद है कि आप सभी राष्ट्रीय लोक दल के आदर्शों और सिद्धांतों के साथ मिलकर काम करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here