50 -50 हजार के इनामी बदमाश मामा भांजे लोनी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार

0
145
50 – 50 हजार  के इनामी बदमाश मामा भांजे किशन व अमर  सिंह        रविंद्र बसल वरिष्ठ संवाददाता /जन वाणी न्यूज़  Jan Vani news.              गाजियाबाद। नोएडा एसटीएफ ने लोनी क्षेत्र से घुमंतू गैंग के 50- 50 हजार के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश आपस में मामा भांजे बताए गए हैं। उक्त बदमाश दिल्ली एनसीआर के शहरों में घरों में चोरी की घटनाएं किया करते थे। पुलिस ने इनसे एक बाइक भी बरामद की है। दोनों बदमाशों के विरुद्ध गाजियाबाद के विभिन्न थानों में 9 मुकदमे दर्ज है। एसटीएफ के एडिशनल एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश किशन निवासी गांव बुगरासी जिला बुलंदशहर व अमर सिंह निवासी लोनी जिला गाजियाबाद है। एसटीएफ ने शुक्रवार शाम को दोनों बदमाशों को लोनी के निठौरा ग्राम स्थित रेलवे अंडरपास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी किशन ने बताया की वह घूमता गैंग का सदस्य है। अमर सिंह उसका सगा भांजा है। वह दोनों दिल्ली एनसीआर सहित हरियाणा व राजस्थान आदि राज्यों में रहकर घरों में घुसकर चोरियां करते हैं। उसने बताया कि यहीं पर उनकी मुलाकात प्रेमपाल व मनोज उर्फ मन्नू से हुई दिखावे के लिए यह लोग मजदूरी करते थे। लेकिन रात के वक्त घरों में घुसकर चोरियां करते थे। इन आरोपियों ने एक बार गाजियाबाद के भोजपुर स्थित सहकारी बैंक में चोरी का प्रयास भी किया था। जिसमें यह सफल नहीं हुए थे। पुलिस के मुताबिक यह बदमाश पहले भी जेल जा चुके हैं। गाजियाबाद पुलिस ने इन दोनों को 2022 में जेल भेजा था। चार महीने जेल में रहने के बाद उक्त दोनों जमानत पर छूठ आए थे। और फिर से घरों में घुसकर चोरियां करने लगे थे। इनके विरुद्ध गाजियाबाद के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ ने गिरफ्तार इनामी बदमाशों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here