जन वाणी न्यूज़
हरदोई। जिस लड़की के अपहरण के जुर्म एक महीने की जेल काटी थी, उसी के घर में मिला युवक का गोली लगा शव। हसनपुर गांव निवासी गौरव ( 28) के पेट में गोली लगी है। शव के पास में ही एक तमंचा और कारतूस भी पड़ा मिला। लड़की दूसरे धर्म की है। गौरव के परिजनों ने लड़की के परिवार पर घर बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वही कुछ लोग इस घटना को आत्महत्या मान रहे है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें लड़की के पिता सर्वेश खान पुत्र कादर, शाहनूर, मयनू उर्फ शाहरुख, ईजाद पुत्र सर्वेश व करीम आदि को नामज़द कराया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।