यमुना नदी में डूबते हुए चार युवकों को अपनी जान पर खेल कर बचा लिया 18 वर्षीय युवती मोहिनी ने

0
73
                 रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता  / जन वाणी न्यूज़                  चार ज़िंदगियों को समाप्त होती देख अपनी जान पर खेल कर बचाया मोहनी ने आगरा । यमुना नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पानी में उतरे चार युवक गहरे पानी में समा गए। युवकों को यमुना नदी में डूबता देख बहादुरी का परिचय देते हुए देवदूत बनी मोहिनी ने पानी में छलांग लगा दी। और और गहरे पानी में डूब रहे चारों युवकों को जिंदा बचकर किनारे ले आई। बता दें कि मंगलवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान चार युवक यमुना नदी में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। तभी इन डूबते हुए युवकों पर यमुना किनारे प्रसाद व पूजा सामग्री बेचने वाली 18 वर्षीय युवती मोहिनी गोस्वामी की नजर पड़ी। मोहिनी ने आव देखा ना ताव और तत्काल यमुना नदी में छलांग लगा दी। मोहिनी देवदूत बन युवकों को बचाने गहरे पानी में पहुंच गई। और अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक साथ डूब रहे चारों युवकों को जिंदा बचा कर किनारे लाने सफलता पा ली। यमुना नदी में डूबने वाले युवकों में फिरोजाबाद निवासी 18 साल का आकाश व 17 साल का हिमालय तथा इनके दो दोस्त शामिल थे। जिनको अपनी जान पर खेल कर लड़की ने बचा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here