जनपद रक्षाबंधन के अवसर पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए

0
18

by Jan Vani.                                                                                      Samples were collected to check the quality of food items sold on the occasion of Rakshabandhan                                                     वरिष्ठ संवाददाता जन वाणी न्यूज़                                                  गाजियाबाद।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र०, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर रक्षाबन्धन के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा रक्षाबन्धन पर्व में प्रयुक्त होने वाले खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए जनपद में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय के नेतृत्व में गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम बनाकर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत 16 अगस्त एवं 17 अगस्त को खाद्य कारोबारकर्ता शिवम स्वीट्स एण्ड कन्फैक्सनरी बनवारी नगर दिल्ली मेरठ रोड, गाजियाबाद से खाद्य पदार्थ गुलाब जामुन एवं सफेद रसगुल्ला का एक-एक, कुल-2 नमूनें संग्रहित किया गया। इसके अलावा अग्रवाल स्वीट्स, भोपुरा गाजियाबाद से खाद्य पदार्थ बेसन, बर्फी, मिल्क केक का एक-एक, कुल- 3 नमूनें संग्रहित किया गये।
पी.एस. बिकानेर स्वीट्स, टीला मोड लोनी, गाजियाबाद से खाद्य पदार्थ छेना टोस्ट का एक नमूना संग्रहित किया गया। अग्रवाल वैष्णो स्वीट्स, इन्दिरापुरम गाजियाबाद से खाद्य पदार्थ घेवर का एक नमूना संग्रहित किया गया। बाबू जी मिठाई वाला, आदित्या वार्ड सिटी, गाजियाबाद से खाद्य पदार्थ कलाकन्द एवं मिल्क केक का एक-एक कुल-2 नमूनें संग्रहित किया गये।
तेजस स्वीट्स, वेव सिटी गाजियाबाद से खाद्य पदार्थ घेवर, मोतीचूर लड्डू का एक-एक, कुल-2 नमूनें संग्रहित किये। मधुसुधन स्वीट्स, वेव सिटी गाजियाबाद से खाद्य पदार्थ बतीसा मिठाई, लड्डू का एक-एक, कुल-2 नमूनें संग्रहित किये। शगुन स्वीट्स आर.डी.सी. राजनगर गाजियाबाद से खाद्य पदार्थ छेना रसगुल्ला का एक नमूना संग्रहित किया गया। और सुगन्ध स्वीट्स आर.डी.सी. राजनगर गाजियाबाद से खाद्य पदार्थ खोया की बर्फी का एक नमूना संग्रहित किया गया। अपार इण्टरप्राइजेज, डूडाहेडा गाजियाबाद से खाद्य पदार्थ खोया, डोडा बर्फी का एक-एक कुल-2 नमूनें संग्रहित किये। बाबा स्वीट्स, इन्द्रगढी, गाजियाबाद से खाद्य पदार्थ छेना रसगुल्ला, खोया बर्फी का एक-एक, कुल-2 नमूनें संग्रहित किया गये। असली पनीर भण्डार, अम्बेडकर रोड मालीवाडा, गाजियाबाद से खाद्य पदार्थ पनीर का एक नमूना संग्रहित किया गया। मैसर्स अनमोल पनीर भण्डार, सब्जी मण्डी गाजियाबाद से खाद्य पदार्थ पनीर का एक नमूना संग्रहित किया गया। बाला जी पनीर भण्डार, सब्जी मण्डी गाजियाबाद से खाद्य पदार्थ पनीर का एक नमूना संग्रहित किया गया। डी-मार्ट, लोनी, गाजियाबाद से खाद्य पदार्थ बेसन लड्‌डू, बेसन, ड्राई फूट, केक व पनीर का एक-एक, कुल-5 नमूनें संग्रहित किया गये। न्यू लक्ष्मण ढाबा एण्ड स्वीट्स, मुरादनगर दिल्ली मेरठ रोड, गाजियाबाद से खाद्य पदार्थ मलाई लड्डू, गुलाब जामुन का एक-एक, कुल-2 नमूनें संग्रहित किये।
उक्त अभियान में कुल 29 नमूनें संकलित किये गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों शैलेन्द्र सिंह, मोहित कुमार, श्रीमती भावना अगरिया, श्रीमती निधि रानी, महेन्द्र प्रताप सिंह, देवांश चतुर्वेदी, विजय कुमार, प्रेमचन्द, बसंत गुप्ता, दर्पण कुमार, श्रीमती मोनिका गुप्ता, श्रीमती मीरा सिंह, मुकेश शर्मा, अंशुल पाण्डेय, नरेन्द्र कुमार, अमित कुमार सिंह एवं जयपाल सिंह द्वारा उक्त कार्यवाही की गयी। अरविन्द कुमार यादव, सहायक आयुक्त (खाद्य)- द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद गाजियाबाद द्वारा उक्त कार्यवाही की जानकारी दी कि उपर्युक्त संकलित नमूनों को जाँच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। जाँच के उपरान्त एवं जाँच परिणाम के अनुसार खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के प्राविधानों के अनर्तगत यथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here