10 अगस्त को मनाया जायेगा कृमि दिवस, 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई जायेगी दवाई: मुख्य​ चिकित्सा अधिकारी डॉ.अखिलेश मोहन

0
4
रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता /जन वाणी न्यूज़                                       by Jan Vani news                                                                          10 अगस्त को मनाया जायेगा कृमि दिवस, 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई जायेगी दवाई: मुख्य​ चिकित्सा अधिकारी डॉ.अखिलेश मोहन
गाजियाबाद। मुख्य​ चिकित्सा अधिकारी डॉ.अखिलेश मोहन द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी गई कि दिनांक 10 अगस्त 2024 को जनपद के समस्त सरकारी/प्राइवेट स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जायेगा। और 14 अगस्त को मॉप अप दिवस का आयोजन किया जायेगा। इसके तहत जिले में 1 से 19 साल तक के बच्चों एवं युवाओ को पेट में कीड़े निकालने की दवा खिलाई जायेगी पेट में कीड़े होने के कारण शरीर में खून की कमी हो जाती हैं एवं बच्चे, किशोर व किशोरियां कुपोषण के साथ ही एनीमिया का शिकार हो जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 10 अगस्त को होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस हेतू जिला एवं ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर सभी कर्मचारियों स्कूल टीचर एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का अभिमुखीकरण कर दिया गया हैं।
एल्बेंडाजोल बच्चों और व्यस्को दोनों के लिए एलबेंडज़ोल सुरक्षित दवाई है। और इसका प्रयोग दुनिया भर में करोड़ों लोगों में कृमि संक्रमण का इलाज करने के लिए किया जाता है। जनपद के समस्त सरकारी/प्राइवेट स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रो पर कुल 1660943 लाख बच्चो को 2470 स्कूल एवं 1371 आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जायेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here