हर्षोल्लास व पारंपरिक तरीके से मनाया गया तीज महोत्सव

0
90

जन वाणी न्यूज़                     Jan Vani news 

लोनी। आवास विकास परिषद के मंडोला विहार की सपना  एनक्लेव कॉलोनी में हर्षोल्लास व धूमधाम से हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया।                          हरियाली तीज के अवसर पर सपना एनक्लेव के पार्क में हरियाली तीज मानती महिलाएं

मंडोला विहार स्थित सपना एनक्लेव में महिलाओं द्वारा तीज महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया। सपना एनक्लेव के पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सज धज कर महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं हरियाली तीज के त्योहार को पारंपरिक तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर झूला झूमकर सावन की मल्हारे गई एक दूसरे को तीज की बधाई दी। इस मौके पर सभी ने सामूहिक भोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती काजल, सोनाली, श्रीमती रेखा व श्रीमती सोनू व कुसुम आदि सहित दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here