साबरमती एक्सप्रेस के कानपुर में पटरी से उतरे डिब्बे

0
15
                    by Jan Vani news                                    जन वाणी न्यूज़                               Jan Vani news            कानपुर। झांसी मंडल में कानपुर के भीमसेन खंड में गोविंदपुरी स्टेशन के नजदीक रात करीब 2:30 बजे साबरमती एक्सप्रेस (बनारस-अहमदाबाद) के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। अच्छी बात यह रही कि हादसे में कोई जान की हानि नहीं हुई।
नार्दन रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि गाड़ी संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस (बनारस-अहमदाबाद) के कई डिब्बे झांसी मण्डल के कानपुर-भीमसेन खंड में गोविंदपुरी स्टेशन के नजदीक समय रात 2:30 बजे पटरी से उतर गए। ड्राइवर के मुताबिक बोल्डर इंजन से टकराया जिसके कारण इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ एवं मुड़ गया। सूचना पाकर रेलवे के अधिकारी पूरी टीम के साथ बचाव राहत के लिए मौके पर पहुंचे गए हैं।
रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों की कोई असुविधा न हो इसके इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों को बस द्वारा कानपुर भेजा जा रहा है। सीनियर अधिकारी दुर्घटना स्थल एवं नियंत्रण कक्षा में उपस्थित हैं। दुर्घटना स्थल के लिए दुर्घटना राहत गाड़ी भी प्रस्थान कर चुकी है।
रेलवे प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए
रेलवे प्रशासन ने बताया कि प्रयागराज 0532-2408128, 0532-2407353, कानपुर 0512-2323018, 0512-2323015, मिर्जापुर 054422200097, इटावा 7525001249, टुंडला 7392959702 पर लोग संपर्क कर सकते हैं।
इस कारण कई गाड़ियां निरस्त
रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 14110 व 14109 (कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 17.08.24 (22442 की आने वाली रेल, 17.08.24 को 22441 चलेगी)
आशिक निरस्तीकरण 04143 (खजुराहो-कानपुर सेंट्रल) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 17.08.24 बांदा में आंशिक निरस्त होगी। 04144 (कानपुर सेंट्रल – खजुराहो) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 17.08.24 बांदा से चलेगी।
कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है
गाड़ी संख्या 05326 (लोकमान्य तिलक टर्म-गोरखपुर) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 16 अगस्त , वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी-ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते परिवर्तित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here