सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना नामक नवीन योजना का शुभारंभ

0
33
     जन वाणी न्यूज़                                                  Jan Vani news         
11 जुलाई 2024 के अनुसार एक नवीन योजना सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना प्रदेश के सभी जनपदों में प्रारम्भ की गयी है। योजनान्तर्गत लाभ पाने का संक्षिप्त विवरण निम्नवत है।
1- योजना के अन्तर्गत मत्स्य बीज हैचरी संचालित करने वाले हैचरी स्वामी, निजी क्षेत्र एवं पते पर आवंटित ऐसी महिला मत्स्य पालक जिनके तालाब का पट्टा अवधि कम से कम पॉच वर्ष अवशेष हो पात्र होंगे। परियोजनान्तर्गत 0.50 हैक्टेअर के तालाब में 2 हार्स पावर के कवाड पैडिल व्हील एरियरेटर एवं 1.00 हैक्टेअर या उससे बड़े तालाब हेतु अधिकतम 2 एरियरेटर प्रति महिला मत्स्य पालक जिनके तालाब की वर्तमान मत्स्य उत्पादकता कम से कम 4-5 टन प्रति हेक्टेअर हो की उत्पाकता में वृद्धि हेतु अनुदान दिया जाएगा।
2-योजना पूर्णतः महिला मत्स्य पालकों के लिए संचालित की गयी है।
3-उक्त योजना में विभागीय वेबसाइट http:/fisheries.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जाना होगा।
4-ऑनलाइन आवेदन दिनांक 05.08.2024 से प्रारम्भ होकर दिनांक 19.08.2024 तक किये जा सकेंगे।
5-योजना में तालाबों के ऐसे सभी पटटा धारक आवेदन कर सकते हैं जिनके पट्टे की अवधि में न्यूनतम पाँच वर्ष अवशेष हों।
6-योजना हेतु आवेदक को इकाई लागत रू० 0.75 लाख प्रति यूनिट पर सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं हेतु 50 प्रतिशत अनुदान तथा अनुसूचित जाति की महिलाओं हेतु 60 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।
7-योजनान्तर्गत अन्य विवरण, इकाई लागत आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण कार्यालय विस्तृत विवरण विभागीय बेवसाइट
http:/fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है।
8-योजना के सम्बन्ध में कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य कं०नं०-216 विकास भवन, कलेक्ट्रेट कम्पाउन्ड राजनगर गाजियाबाद में किसी कार्य दिवस में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here