श्री शिव दुर्गा मंदिर मे प्रात: 6 बजे से ही जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई है।

0
14
               नरेंद्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता/जन वाणी न्यूज़।                                   मेरठ। शास्त्री नगर इ ब्लॉक विद्युत कॉलोनी स्थित मंदिर पर सावन शिवरात्रि पर्व के अवसर भक्तों का तांता लगा है
श्री शिव दुर्गा मंदिर मे प्रात: 6 बजे से ही जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई है।
मंदिर के अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्यागी मंडोला वाले ने बताया कि इस प्राचीन मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। यह मंदिर 41 साल पुराना है, यहां पर दूर-दूर से भगत पूजा करने के लिए आते हैं। मंदिर की बहुत ही मान्यता है। मंदिर हर महा शिवरात्रि पर कुटटू की पकौड़ी व दूध की ठंडाई का भंडारे के रूप में प्रसाद वितरण किया जाता है।
सुबह 10 बजे महादेव भोले बाबा को भोग लगाकर भंडारा शुरू किया गया है। भक्तों ने बेलपत्र, भांग व धतूरा चढ़कर पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्यागी मंडोला वाले, निशांत रावल, सचिव विपिन सक्सेना, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष नरेश चंद शर्मा, आदि सहित सैकड़ो की तादात में महिला पुरुष भक्तगण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here