भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच अंशुमान गायकवाड़ के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत क्रिकेटर्स ने शोक जताया है।

0
10
जन वाणी न्यूज़                                         jan Vani news

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और कोच अंशुमान गायकवाड़ अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। लंबे समय से अंशुमान ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके इलाज में सहयोग करने के लिए बीसीसीआई और पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन इस बीमारी को वह मात नहीं दे सके।
नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर एवं भारतीय टीम के कोच रहे अंशुमान गायकवाड लंबे समय से ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। कपिल देव ने उनकी मदद के लिए अपनी पेंशन डोनेट करने का फैसला किया था। वहीं, बीसीसीआई ने भी मदद करते हुए उनके इलाज के लिए 1 करोड़ रुपये देने का एलान किया था। लेकिन ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को अंशुमान मात नहीं दे सके। और 71 साल की उम्र में वह दुनिया छोड़कर चले गए। अंशुमान गायकवाड़ के निधन पर गौतम गंभीर समेत कई बड़ी हस्तियों ने दुख का इजहार किया है।
दरअसल, पूर्व भारतीय कोच अंशुमान गायकवाड़ का 71 साल की उम्र में ब्लड कैंसर की वजह से निधन हो गया। क्रिकेट के 12 साल के करियर में गायकवाड़ ने 40 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 2254 रन बनाए। 1983 में जालंधर में पाकिस्तान के खिलाफ 201 रन उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर रहा। अंशुमान की बीमारी को सबसे पहले उजागर पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल ने किया था। पाटिल ने बताया था कि गायकवाड़ एक साल से ज्यादा समय से गंभीर बीमारी से बहादुरी से लड़ रहे हैं। और लंदन में उनका इलाज चल रहा है।
अंशुमान की बीमारी की जानकारी मिलने के बाद 1983 विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। मोहिंदर अमरनाथ, सुनील गावस्कर, संदीप पाटिल, दिलीप वेंगसरकर, मदन लाल, रवि शास्त्री और कीर्ति आजाद जैसे पूर्व दिग्गजों ने भी उनकी बीमारी के इलाज के लिए पैसे जुटाने में मदद की।

लेकिन अंशुमान कैंसर जैसी बीमारी से लड़ते-लड़ते दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पीएम मोदी से लेकर भारत के नए कोच गौतम गंभीर समेत कई क्रिकेटर्स उनके निधन पर दुख जताया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here